बादशाह की सवारी में किन्नर डांस को लेकर हुए विवाद में युवा भिड़े, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

एक युवक गंभीर घायल

बादशाह की सवारी में किन्नर डांस को लेकर हुए विवाद में युवा भिड़े, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने व लोकोत्सव से जुड़ा मामला होने से हरकत में आई पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल की।

सांगोद। शहर में सोमवार रात हुए न्हाण लोकोत्सव में बादशाह की सवारी के दौरान किन्नर के साथ नृत्य करने को लेकर युवा आपस में झगड़ पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को  सांगोद चिकित्सालय से गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। हालांकि पुलिस फिलहाल जांच का हवाला देते आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार सवारी के दौरान उमराव के आगे नृत्य कर रहे किन्नरों के साथ नाचने व अन्य बात को लेकर सांगोद निवासी योगेन्द्र सुमन का उमराव के साथ मौजूद कुछ युवाओं से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने हाथ में लकड़ी जैसी चीज से योगेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद योगेन्द्र वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति में कोटा रैफर कर दिया। वहीं किन्नरों के नृत्य की वीडियो बना रहे कुछ युवाओं के मोबाइल में हमले का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने व लोकोत्सव से जुड़ा मामला होने से हरकत में आई पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल की। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है।

किन्नर नृत्य के दौरान कुछ युवकों ने योगेन्द्र के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद युवकों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। 
-लाखन सिंह, थानाधिकारी, सांगोद

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला