महाकाल के दर्शन से पहले हादसा, 20 फीट नीचे गिरी एसयूवी; दो चचेरे भाई बाल-बाल बचे

दिल्ली से उज्जैन जाते समय चालक को आई झपकी, अरंडखेड़ा के पास हुआ हादसा

महाकाल के दर्शन से पहले हादसा, 20 फीट नीचे गिरी एसयूवी; दो चचेरे भाई बाल-बाल बचे
वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त , क्रेन की मदद से निकाली गई कार, दोनों युवकों ने लगा रखी थी सीट बेल्ट।

कोटा। महाकाल के दर्शन के लिए दिल्ली से उज्जैन जा रहे दो चचेरे भाइयों की यात्रा मंगलवार तड़के हादसे में बदल गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैथून थाना क्षेत्र के अरंडखेड़ा के पास चालक को नींद की झपकी आने से एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण दोनों युवकों की जान बच गई।

एक झपकी में बिगड़ा संतुलन, सर्विस रोड पर गिरी कार
पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिकरवार ने बताया कि दिल्ली निवासी मोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार राजपूत और विक्रांत पुत्र सुरेन्द्र कुमार सोमवार रात उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार तड़के अरंडखेड़ा के पास चालक मोहित को नींद की झपकी आ गई। इससे एसयूवी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। सूचना मिलने पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकलवाया गया।

रात साढ़े नौ बजे दिल्ली से हुए थे रवाना
मोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई विक्रांत के साथ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए निकला था। कार वह खुद चला रहा था। रास्ते में अचानक नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार नीचे जा गिरी। दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। दोनों चचेरे भाई दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

 

Read More जनता क्लिनिक पर किराये का ‘करंट’, 64 हजार महीने की दर से अटका फैसला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में कांग्रेस के परिवारवाद, संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों और...
केंद्र का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, सिरसा बोले- पराली जलाने के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही मान सरकार
उत्तर पश्चिम रेलवे को ग्रीन सर्टिफिकेशन, आबू रोड डीजल शेड को गोल्ड रेटिंग
महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर सियासत तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी
स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सिद्दारमैया ने की राहुल गांधी से मुलाकात, 2028 के चुनाव प्रचार की योजनाओं पर संकट
Weather Update : ‘चक्रवात मुरासु’ का राजस्थान में नहीं होगा असर, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में सुबह छाया हल्का कोहरा