नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
बच्चा पिता के साथ चाय देने गया था
कोटा। किशोरपुरा थाना क्षेत्र में नौ साल के नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में किशोरपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मंगलवार को किशोरपुरा थाने पर नौ वर्षीय बच्चे के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम को वह चाय लेकर पशु मेला मैदान में लगे मेले में चाय बेचने गया था। उसके साथ उसका बेटा भी था। चाय बेचकर वह वापस दुकान पर लौट आया पर बच्चा मेले में ही था। शाम करीब सवा पांच बजे वह रोता हुआ दुकान पर आया और बोला कि हर्ष अंकल उसे जबरन मेले में मछली दिखाने के बहाने ले गए और डोम की आड़ में जाकर गाल पर थप्पड़ मारा और गलत हरकत की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी व पोक्सो में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष उर्फ यश को गिरफ्तार किया। आरोपी हर्ष उर्फ यश जिला हिंगोली महाराष्ट्र का निवासी है।

Comment List