नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
चल रहा था फरार
कोटा। उद्योग नगर पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बलवीर पुत्र कन्हैयालाल (21 साल ) को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया । पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 2 अगस्त को फरियादी ने पुलिस थाना उद्योग नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री विज्ञान नगर स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल जाने के लिए 2 अगस्त को घर से निकली । करीब 1:00 बजे घर आकर अपनी मां को बताया कि वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में आरोपी बलवीर ने उसे रोक कर मारपीट की तथा छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर बैठा कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने 341, 363, 354,354ं और 506 पोक्सो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Comment List