भीषण गर्मी के साथ ही गंभीर पेयजल संकट

दूर-दराज के गांवों से पानी लाने को मजबूर हुए सलावद खुर्द के बाशिंदे

भीषण गर्मी के साथ ही गंभीर पेयजल संकट

गांव के सभी पांच हैंडपंप हुए नाकारा जबकि नलों में कभी टपका नहीं पानी।

सुकेत। क्षेत्र के सलावद खुर्द गांव में एक तरफ जहां भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है वहीं गांव में काफी समय से लोग पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मानसून की पर्याप्त वर्षा नहीं होने तथा आसमान से आग बरसा रहे सूरज के प्रकोप के कारण गांव में भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बीते वर्षों में पेयजल की समस्या ने काफी विकराल रूप ले लिया है। सलावद में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। काफी दिनों से यह सिलसिला चल रहा है। लोग दूर-दराज से अपना काम छोड़ कर पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तब कहीं जाकर खाना बन पा रहा है। समाज सेवक विकास वर्जीनिया ने कई बार शिकायत की। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि सलावद में पानी की बहुत बड़ी समस्या चल रही है। लेकिन ना तो कोई अधिकारी सुन रहा है और ना ही कोई इस समस्या का समाधान करने को तैयार है। कस्बे में जो पांच हैंडपंप लगे हुए हैं, वह भी खराब हैं। इनकी भी सूचना अधिकारी को मई महीने में ही दे दी गई थी। लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं किए गए। 

दिनभर मजदूरी करके आते हैं और शाम को दूर-दराज से घंटों की मशक्कत के बाद पानी भरकर लाते हैं। तब खाना बनता है।
- बलवान गुर्जर

अधिकारियों को कई बार पानी की समस्याओं से अवगत करवा दिया है। किंतु पानी की जगह हमेशा हमें आश्वासन ही मिला है।
- परमानंद गुर्जर

मेरा पूरा जीवन सलावद खुर्द ग्राम पंचायत में गुजरा है। लेकिन आज भी भीषण गर्मी के सीजन में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है।
- किशोर कुमार

Read More कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली : जयपुर से 4 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली महारैली में, राहुल गांधी की मुहिम को मिलेगा बड़ा समर्थन

गांव वाले पानी की समस्याओं से काफी परेशान हैं। कई बार आला अधिकारियों को मौखिक व लिखित सूचना दी गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अधिकारी मौके पर नहीं आते। साथ ही पांच हैंडपंप की शिकायत मई माह से ही गई है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। 
- विकास वर्जीनिया, समाजसेवी, सलावद खुर्द 

Read More एएनटीएफ का शिकंजा : राजस्थान और गुजरात की नम्बर प्लेट लगाकर कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी, एक लग्जरी वाहन जब्त

समस्याओं के चलते बिजली बंद थी। इसलिए पानी की सप्लाई बंद थी। समस्याओं का निवारण दो दिन में कर दिया जाएगा। पांचों हैंडपंपों को जल्द ही सही करवा दिया जाएगा। 
- बलभद्र, एईएन, जलदाय विभाग 

Read More प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री से विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने की शिष्टाचार भेंट, कहा- राज्य सरकार वैश्विक स्तर पर राजस्थान की पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

Post Comment

Comment List

Latest News

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह  धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान