एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

एक माह में पांच विद्यार्थी कर चुके आत्महत्या का प्रयास

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

छात्रा ने पहले काटी हाथ की नस, फिर फंदे पर लटकी, एलन की टीम ने लिया अपने कब्जे में 

कोटा। कोचिंग नगरी कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने व प्रयास करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 23 जनवरी से लेकर अब तक एक माह में ही सात विद्यार्थी आत्महत्या  कर चुके हैं जबकि पांच विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फिर एलन कोचिंग की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मां की सतर्कता से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोचिंग छात्रा कोटा में पिछले दो साल से रह रही है। उसके पास उसकी मां एक दो दिन पहले ही रहने आई थी। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली 17 वर्षीय कोचिंग छात्रा कोटा के लैंड मार्क पैराडाइज  में अपनी मां के साथ थी। छात्रा एलन से नीट की तैयारी कर रही है तथा 12वीं की परीक्षा भी दे रही है। कोचिंग छात्रा की मां किसी कार्य से बाहर गई तो पीछे से छात्रा ने पहले हाथ की नस काट ली और फिर स्वयं फंदे पर लटक गई। मां को पता चलते ही शोर मचाया तो लोग पहुंचे। उन्होंने उसे बचाया। इस बीच एलन कोचिंग की वेलफेयर सोसायटी (सीपीओ) वहां पहुंची और और मां और बेटी दोनों को अपने साथ ले गई। मामले की पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। जबकि ऐसे गंभीर मामलों में सर्व प्रथम पुलिस को जानकारी देना अति आवश्यक है। इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब