कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत का हवाई अड्डे पर किया स्वागत

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से पहुंचे कोटा

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत का हवाई अड्डे पर किया स्वागत

ग्राम बड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री को वापस कोटा आना था लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते सड़क मार्ग से कोटा पहुंचे ।

कोटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार को दोपहर बाद कोटा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचे थे। यहां उन्होंने महावीर निशुल्क पशु - पक्षी हॉस्पिटल एवं मोबाइल ट्रोमा सेंटर का शुभारंभ किया। 

ग्राम बड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री को वापस कोटा आना था लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते सड़क मार्ग से कोटा पहुंचे । दोपहर बाद कोटा हवाई अड्डे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की । वहीं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज  मेहता, काग्रेस नेता अमित धारीवाल ,जिलाध्यक्ष  रविंद्र त्यागी ,प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, रामगोपाल बैरवा समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने स्वागत किया। हेलीकाप्टर से रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर कांग्रेसी नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन भी मौजूद रहे। जिन से हाथ हिला कर मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया।  यहां से हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री  राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
ताबड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत और तीन घायल—घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते...
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार