रिश्वत के मामले में कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार, जेल भेजा

आरोपियों ने अफीम के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे रू100000

 रिश्वत के मामले में  कांस्टेबल और दलाल  गिरफ्तार, जेल भेजा

शहर की एसीबी कोर्ट ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार तत्कालीन कांस्टेबल एवं दलाल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं ै । आरोपी तत्कालीन कॉन्स्टेबल हडमंतदान चारण और दलाल ज्ञाना राम उर्फ गेना राम को एसीबी बारां ने 27 मार्च को गिरफ्तार किया था ।

कोटा । शहर की एसीबी कोर्ट ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार तत्कालीन कांस्टेबल एवं दलाल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं । आरोपी तत्कालीन कॉन्स्टेबल हडमंतदान चारण और दलाल ज्ञाना राम उर्फ  गेना राम को एसीबी बारां  ने 27 मार्च को गिरफ्तार किया था । दोनों को कोर्ट में पेश किया गया । जहां से जेल भेज दिया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि परिवादी रामनिवास  ने 28 जुलाई 2020 को  आरोपियों के खिलाफ  कोटा एसीबी में शिकायत  दी थी जिसमें बताया गया कि  अकलेरा सीआई के नाम पर आरोपी तत्कालीन कॉन्स्टेबल  हडमतदान और दलाल  रू100000 रिश्वत की मांग कर रहे हैं । नहीं देने पर एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं । इस मामले में कोटा एसीबी ने सत्यापन कराया तो सत्यापन के दौरान रू50000 की रिश्वत की मांग का सत्यापन पाया गया।  इस पर एसीबी कोटा ने 29 जुलाई 2020 को ट्रैप का आयोजन किया।  लेकिन दोनों को शक होने पर दोनों ने पैसे नहीं लिए तथा ट्रैप असफल हो गया । मामले में एसीबी कोटा ने जयपुर मुख्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेजी।  रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ  एसीबी ने मुकदमा दर्ज कर जांच बारां  एसीबी को दी गई । अनुसंधान के दौरान एसीबी  बारां ने दोनों को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया । जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल