रंगोली और मांडणा में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता

रंगोली में हिमांगी, मांडणा में पूजा रही विजेता

रंगोली और मांडणा में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली और मांडणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कोटा । रंगोली और मांडणा बनाने की प्रथा सालों से चली आ रही है। रंगोली या मांडना हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की समृद्धि के प्रतीक हैं,  इससे घर परिवार में मंगल रहता है। उत्सव-पर्व के साथ-साथ मांगलिक अवसरों पर रंगोली और मांडणा से घर-आंगन को खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। वैसे तो दीवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाता है और इस  पर्व पर  देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है  इसलिए जब लक्ष्मी पूजा की जाती है तो ऐसी मान्यता है कि घर के द्वार के सामने जब देवी लक्ष्मी आए तो खूबसूरती और सजावट दिखना चाहिए ऐसे में  विशेषकर दीपावली पर रंगोली और मांडणा बनाए जाते है । दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली और मांडणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से आई  छात्राओं ने रंगोली और मांडणा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने रचनात्मक कौशल का परिचय दिया। इसमें राजकीय कला महाविद्यालय, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय व राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर तरह-तरह की आकर्षक रंगोली व मांडणें बनाए। रंगोली व मांडणा में छात्राओं ने  विभिन्न आकार, रंगों  से कल्पना और भावनाओं के रंग भर कर उन्हें दीपक से सजाया और प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांगी अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं वहीं मांडणा में राजकीय कला  महाविद्यालय की एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पूजा लोधा प्रथम स्थान पर रहीं। रंगोली  व मांडणा बनाने के लिए प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया गया था । विभिन्न रंगों के सामंजस्य और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से आकर्षक रंगोली बनाने में रंगोली के विभिन्न रंगों, चूड़ी, चम्मच, कोनलाइनर, चॉक, छलनी का प्रयोग किया वहीं मांडणा बनाने के लिए मुख्य रूप से खड़िया के घोल और लाल रंग के गेरू का प्रयोग किया। इसको बनाने के लिए कॉटन, ब्रश और उंगलियों का प्रयोग करते हुए खूबसूरत व आकर्षक डिजाइन बनाए । प्रतियोगिता में कुल छह छात्राएं विजेता रही। इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के प्राचार्य प्रो. रोशन भारती, ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी भारती तथा राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा चौहान का सराहनीय योगदान रहा। 

प्रतियोगिता का परिणाम
रंगोली की विजेता छात्राएं

प्रथम पुरस्कार
हिमांगी अग्रवाल, द्वितीय वर्ष, राजकीय विधि महाविद्यालय   

द्वितीय पुरस्कार 
भूमिका वैष्णव,बी ए तृतीय सेमेस्टर, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय 

Read More असर खबर का : नए रंग में नजर आने लगी एमबीएस इमरजेन्सी की ट्रालियां, कांच के कमरे से निकलकर मरीजों की सेवा में पहुंची

तृतीय पुरस्कार
अंकिता वर्मा, एमए अंतिम वर्ष ड्राईंग एंड पेंटिंग, राजकीय कला महाविद्यालय

Read More 4 साल बाद भी अधूरा 40 करोड़ का मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

मांडणा की विजेता छात्राएं
प्रथम पुरस्कार
पूजा लोधा, एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर, राजकीय कला महाविद्यालय

Read More पिता की बूढ़ी आखों में आई चमक आंसुओं में बह गई

द्वितीय पुरस्कार 
द्रोपदी लोधा, एमए लोक प्रशासन चतुर्थ सेमेस्टर,  राजकीय कन्या कला महाविद्यालय 

तृतीय पुरस्कार
दर्शिता शर्र्मा, एमए चतुर्थ सेमेस्टर ड्राईंग एंड पेंटिंग, राजकीय कला महाविद्यालय

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित