खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, जानें पूरा मामला

लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी, हादसों की बनी रहती है आशंका

खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, जानें पूरा मामला

बरसात से पहले ही पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक मरम्मत नहीं हुई।

अरण्डखेडा। अरण्डखेडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत मुख्यालय गांव से जुड़ी खेडा बस्ती गांव की पुलिया पिछले करीब छह माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नंद किशोर प्रजापति ने बताया कि बरसात से पहले ही पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत प्रशासन और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया, इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया से दुपहिया और पैदल राहगीरों को खासा जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए। 

खेड़ा बस्ती में क्षतिग्रस्त पुलिया की स्वीकृति निकाल दी गई है। साथ ही ठेकेदार को भी कह दिया है। गुरुवार से कार्य शुरू हो जाएगा। 
- महावीर जैन, ग्राम विकास अधिकारी, बनियानी 

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को हर गांव-कस्बे में पेयजल प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश दिए।...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास