नालियां चौक, रोड के गड़ढे व डिवाइडर टूटे पड़े

नालियों का पानी बारिश में घरों में चला जाता हैं

नालियां चौक, रोड के गड़ढे व डिवाइडर टूटे पड़े

सफाई कर्मी आधी अधूरी सफाई करते है।

कोटा। शहर के कोटा दक्षिण के वार्ड दो में विकास के कार्य हुए जिसमें कुछ जगहों पर पार्क के निर्माण कार्य व  सौन्दर्यकरण चल रहा है। साथ ही वार्ड में रोड का निर्माण कार्य हुआ पर रोड में गड़ढे हो रहे व डिवाइडर टूटे हुए है। जिसे हादसे का अंदेशा बना रहता है। साथ ही नालियां चौक है वहीं साजीहेड़ा की तरफ नालियां छोटी बनी हुई है जिसे नालियों का पानी बारिश में घरों में चला जाता है जिसे वार्डवासियों को  परेशानी का सामना करना पड़ता। तो प्रताप नगर में सुबह शाम कचरा गाड़ी आती है साथ ही रोड लाइट भी जलती है। वहीं सफाई कर्मी आधी अधूरी सफाई करते है। कुछ जगहों पर कुत्तों की वजह से परेशानी आती है। वहीं वार्ड में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब है। साथ झूलते बिजली के तारों से हादसे का अंदेशा रहता है।  

यह है वार्ड का इलाका 
साजीहेड़ा बकरा मंडी, फंटा मंडी, आशापाला, कॉलोनी, शक्ति नगर, गोविंद धाम, किशोरपुरा आंशिक, कुत्ताखाना, दशहरा मैदान का क्षेत्र।

वार्ड में सामुदायिक भवन की दरकार
वार्डवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है। जिसे हमें शादी पार्टी व अन्य आयोजन में सस्ती व रियायती दर पर उपलब्धहो सके। क्योकि  हमें भवन के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। जिसे हमारे ऊपर डबल भार आता है क्योकि भवन का किराया भी देना पड़ता है साथ ही आने जाने में समय भी व्यर्थ खर्च होता है। 

कुतों से परेशानी
हमारे यहां पर सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। व रात्रि के समय गाय व कुत्तों से परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार कुत्तों ने वार्डवासियों को भी निशाना बनाया व रात्रि में गायों की वजह से हादसे का डर बना रहता है।
- राजेंद्र कुमार, वार्डवासी

Read More स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर चयनित हुए 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, स्पेन से मंगवाया था 90 हजार का जासूसी कैमरा

सफाई की गाड़ी एक बार आती
सफाई की गाड़ी कचरा लेने एक बार ही आती है जबकि अन्य जगहों पर दो बार आती है। सफाई कर्मचारी कुछ जगहों पर साफ करते है कुछ स्थानों को छोड़ देते है। जिसे कचरा रोड़ पर ही पड़ा रहता है। 
-फरीद खान, वार्डवासी

Read More जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती

ट्रांसफार्मर की तार फेंसिग की जाए
हमारे घर के पास ही खुले में ट्रांसफॉर्मर खुले में लगा हुआ जिसे पर ना तो कोई तार फेंसिग हो रही और ना ही कोई चारदीवारी हो रही जिसे दुर्घटना का डर बना हुआ। इसी रास्ते में वार्डवासियों का आना जाना लगा रहता है साथ ही हमारे बच्चें भी खेलते रहते है।
- नशीन, वार्डवासी

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण, जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वार्ड में डेली सफाई होती करीब हर जगह पर दो बार दिन में टीपर जाता है। साजीहेड की तरफ पीछे नालियों के पानी की निकासी होती है। जिसे बारिश में नालियां भर जाती है और कुछ देर बाद खाली हो जाती है। साथ ही निगम के दो खाली प्लांट है उनकी भी सप्ताह में दो बार सफाई होती है।
- धीरेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद (बीजेपी)

नालियों की चौड़ाई बढ़ाई जाए
शिव चौक के पास रहने वाले निवासियों ने बताया कि हमारे यहां पर लगे वाटर कूलर को खराब हुए लंबा समय हो गया। साथ ही नालियां चौड़ाई कम होने से बारिश का पानी रोड पर आ जाता है। जिसे कीचड़ फैला जाता है। व घरों के ऊपर बिजली के तार झूल रहे है।                    
- बबलू नायक, वार्डवासी 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प