भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

किसी भी अधिकारी में दम नहीं है कि वह उनकी बात न सुने

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करीब 150 कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनवाई में आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याएँ पूरी सुनने के बाद ही वे पार्टी कार्यालय से जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करीब 150 कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनवाई में आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याएँ पूरी सुनने के बाद ही वे पार्टी कार्यालय से जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी कि सरकार में अधिकारी मंत्रियों की नहीं सुनते। खर्रा ने कहा कि सभी मंत्री की अधिकारी सुनते हैं और ऐसा किसी भी अधिकारी में दम नहीं है कि वह उनकी बात न सुने। कांग्रेस द्वारा सरकार पर निकाय और पंचायत चुनाव न कराने के लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के निकाय और पंचायत चुनाव कराए जाएँ।

लेकिन राजस्थान सरकार कोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुरूप ओबीसी का आरक्षण तय करेगी और फिर चुनाव कराए जाएंगे। शहरी सेवा शिविर में लोगों को राहत नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार राजस्थान भर के सभी निकायों में फॉलोअप शिविर लगाने जा रही है। इनमें शहरी सेवा शिविर में आए प्रत्येक आवेदन का निस्तारण करना अधिकारियों के लिए अनिवार्य होगा। कोई भी अधिकारी बिना कारण बताए किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रख सकेगा। मालवीय नगर में झुकी बिल्डिंग को जेडीए द्वारा अवैध रूप से बनने देने और बाद में ढहाने की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्डिंग को मंजूरी देने वाले नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित आर्किटेक्ट पर भी कार्रवाई होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान