60 रुपए में यूनिफॉर्म सिलकर देगा डीएस ग्रुप, बाजार में एक यूनिफॉर्म सिलवाने की कीमत 350 रुपए

इनिशेटिव: सरकारी स्कूलों में गणवेश मिलने की राह हुई आसान, नवज्योति ने उठाया था मुद्दा

60 रुपए में यूनिफॉर्म सिलकर देगा डीएस ग्रुप, बाजार में एक यूनिफॉर्म सिलवाने की कीमत 350 रुपए

दैनिक नवज्योति में 14 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद दिव्या शर्मा (डीएस ग्रुप) ने विद्यार्थियों व अभिभावकों की परेशानियों को देख मदद को आगे आई है। अब यह ग्रुप 60 रुपए में एक ड्रैस सिलकर दे रही है। जबकि, बाजार में इसकी कीमत 350 रुपए है।

कोटा।  मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियो को दो सेट कपड़ा (फेब्रिक) एवं 200 रुपए सिलाई के दिए जा रहे हैं। लेकिन, महगांई के दौर में 200 रुपए में बच्चों को सिलाई की व्यवस्था कर पाना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। दैनिक नवज्योति में 14 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद दिव्या शर्मा (डीएस ग्रुप) ने विद्यार्थियों व अभिभावकों की परेशानियों को देख मदद को आगे आई है। अब यह ग्रुप 60 रुपए में एक ड्रैस सिलकर दे रही है। जबकि, बाजार में इसकी कीमत 350 रुपए है। दिव्या ने बताया कि गणवेश का विद्यालय में अपना महत्व होता है। ऐसे में हर विद्यार्थी अपनी गणवेश में हो इसके लिए डीएस ग्रुप आगे आया है। विद्यार्थिओं को न्यूनतम शुल्क पर स्कूल यूनिफार्म सिलाई करवाकर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जवाहर नेहरू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगंजमंडी से 25 तथा राजकीय विद्यालय किशनपुरा तकीया से 28 विद्यार्थियों की गणवेश सिलवाने का वर्क मिला है। जिसके तहत ड्रेस सिलने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद अन्य विद्यार्थिओं को भी गणवेश बनाकर दी जाएगी।

महिलाओं को मिला सम्बल
उन्होंने बताया कि इस पहल से विद्यार्थी न्यूनतम दर पर अपनी गणवेश प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। प्रति गणवेश 60 रुपए का भुगतान प्राप्त कर सिलाई कार्यो में लगी महिलाओं को दिए जाएंगे। आश्रित एवं सिलाई केन्द्रों पर निर्धन,विधवा एवं अल्प आय वर्ग की महिलाओं को यह कार्य सौंपा गया है जो उनके आर्थिक आधार के सम्बल का आधार भी बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

स्कूल प्रशासन ने सराहा 
निजी स्कूल वेलफेयर  सोसायटी के महामंत्री संजय शर्मा एवं रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने डीएस ग्रुप के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पोशाक योजना का लाभ डीएस ग्रुप के सहयोग से विद्यार्थियों को मिलने लगा। योजना के अतंर्गत सरकार से मिले 200 रुपए से गणवेश बन पाना वर्तमान में संभव नहीं है। राजकीय जवाहर लाल नेहरू स्कूल के प्राचार्य के आग्रह पर ग्रुप ने आगे बढ़ते हुए विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया ।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
राजधानी जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल स्थित मिनी सचिवालय के पास एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी की कोशिश...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है