ई-मित्र संचालक को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
तहसीलदार के लिए मांगी थी 7 हजार की रिश्वत
कोटा। एसीबी कोटा टीम ने चेचट तहसीलदार के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए चेचट के ई-मित्र संचालक हरीश मंडोत को ट्रेप किया। आरोपी ई-मित्र संचालक ने परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि ली थी क आरोपी से पूछताछ की जा रही है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी कोटा को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी बहन के मकान की गिफ्ट डीड की रजिस्ट्री करवाने की एवज में चेचट तहसीलदार के लिए आरोपी हरीश मण्डोत 7 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है । एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया और ट्रेप की कार्रवाई करते हुए चेचट तहसीलदार के लिये परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते चेचट के ई-मित्र संचालक हरीश मण्डोत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया । एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।e-mitra operator caught red handed while taking bribe of rs. 5000

Comment List