असर खबर का - गौशाला में पहुंचा 6 गाड़ी भूसा, हरे चारे के लिए भी किया संवेदक को पाबंद

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा

असर खबर का - गौशाला में पहुंचा 6 गाड़ी भूसा, हरे चारे के लिए भी किया संवेदक को पाबंद
नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में संवेदक द्वारा नियमित रूप से भूसे की सप्लाई नहीं की जा रही है।

कोटा। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में रविवार को 6 गाड़ी भूसा पहुंचा। वहीं हरा चारा सप्लाई करने के लिए भी संवेदक को पाबंद किया गया है। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में संवेदक द्वारा नियमित रूप से भूसे की सप्लाई नहीं की जा रही है। जिससे वहां कुछ ही समय का भूसा बचा है। जबकि संवेदक को कार्यादेश शर्त के अनुसार भूसे की सप्लाई करनी है। 

नगर निगम गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि संवेदक ने रविवार को 6 गाड़ी भूसे की गौशाला में भिजवाई है। हर गाड़ी में 40 से 45 क्विंटल भूसा आता है। एक साथ 6 गाड़ी आने से गोदाम में भूसे की पर्याप्त आपूर्ति हुई है। जिससे अगले कुछ दिन तक गौवंश को भूसा खाने को मिल सकेगा।  सिंह ने बताया कि संवेदक को नियमित रूप से भूसा सप्लाई करने को कहा गया है। लेकिन संवेदक का कहना है कि उसका लाखों रुपए का भुगतान निगम के स्तर पर अटका हुआ है। करीब दो माह से भुगतान नहीं होने से उसे आर्थिक परेशानी हो रही है। सिंह ने बताया कि इस संबंध में निगम में जानकारी करने पर पता चला कि निगम द्वारा बिल पास कर कोष कार्यालय में भेजे हुए हैं। वहीं से बिल पास नहीं होने से भुगतान अटका हुआ है। सिंह ने कहा कि संवेदकों को नियमित भुगतान होता रहेगा तो वे भी गौशाला में नियमित भूसे की सप्लाई करते रहेंगे। इधर निगम अधिकारियों ने हरा चारे के संवेदक को भी नोटिस जारी कर सोमवार तक गौशाला में हरे चारे की सप्लाई करने के लिए पाबंद किया है। यदि सोमवार तक चारा सप्लाई नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएग़ी। 

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि निगमकी गौशाला में भूसे की कमी होने का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र में रविवार के अंक में पेज दो पर ‘निगम अधिकारियों पर हावी हो रहे संवेदक’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने संवेदक को भूसे की सप्लाई करने के लिए पाबंद किया। उसके बाद संवेदक ने रविवार को गौशाला में 6 गाड़ी भूसा सप्लाई किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि