असर खबर का - पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत कमोलर-खड़िया सड़क स्वीकृत

दैनिक नवज्योति से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित कर उठाया था मामला

असर खबर का - पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत कमोलर-खड़िया सड़क स्वीकृत

एसएच-01 की यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त और जर्जर होने से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

कमोलर। दैनिक नवज्योति में गत 30 नवंबर को खबर प्रकाशित होने के एक हफ्ते बाद ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कमोलर से डाबरी कलां, रेलावद, उमरदा, खड़िया आदि को जोड़ने वाली सड़क स्वीकृत हो गई है। जिससे अब ग्रामीण इस सड़क से आराम से यात्रा कर सकेंगे।

गौरतलब है कि एसएच-01 की यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त और जर्जर होने से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने 30 नवंबर को खबर प्रकाशित कर उठाया था। जिसका संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रयास कर  सड़क की स्वीकृति दिलाई। जिस पर कमोलर खड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति तथा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार व्यक्त किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

4 फरवरी की घटना के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ की सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग, पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र 4 फरवरी की घटना के बाद भाजपा महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ की सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग, पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र
भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में विपक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।...
13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल
20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव