आकर्षक रंगोली बनाकर छात्राओं ने जीते पुरस्कार

दैनिक नवज्योति कार्यालय में किए पुरस्कार वितरित

आकर्षक रंगोली बनाकर छात्राओं ने जीते पुरस्कार

रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में कुल सात छात्राएं विजेता रही। जिन्हें दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी ने पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए ।

कोटा। दीपावली के अवसर पर  दैनिक नवज्योति कार्यालय में आयोजित रंगोली बनाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार बुधवार को दैनिक नवज्योति कार्यालय में प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय और राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए खूबसूरत और आकर्षक रंगोलियां बनाई थी। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की कमर्शियल आर्ट्स, इंटीरियर डेकोरेशन, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। वहीं राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कुल सात छात्राएं विजेता रही। जिन्हें दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी ने  पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए । 

इन्हें मिले पुरस्कार 
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हिमांगी अग्रवाल (गार्मेन्ट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट) को, द्वितीय पुरस्कार ध्रुवी शर्मा (द्वितीय वर्ष, फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग)एवं निकहत मेव (द्वितीय वर्ष, गार्मेन्ट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनंजमेंट) को तथा तृतीय पुरस्कार हिरल राठौड़( प्रथम वर्ष, इंटीरियर डेकोरेशन)को प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार - मुस्कान (द्वितीय वर्ष, बी.ए. (अर्थशास्त्र), हिमांशी कुमावत (द्वितीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग) तथा गार्गी शर्मा (तृतीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग) को प्रदान किए गए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत