पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर फिर पहुंचा थाने

अवैध संबंधों के शक के चलते वारदात

पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर फिर पहुंचा थाने

मृतका ललिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों द्वारा शव नहीं लेने पर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया।

रावतभाटा। ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में अवैध संबंधों के चलते शनिवार को पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद जहर खाकर रावतभाटा थाने पहुंच गया। पुलिस ने  उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया । डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत बाड़ोलिया निवासी ललिता चारण पत्नी मथुरालाल चारण की  पूर्व में अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक के चलते  उसके पति मथुरालाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और स्वंय जहर पीकर पुलिस थाना रावतभाटा पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टर ने मुआयना करने के उपरांत गंभीर स्थिति के कारण उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।  मृतका ललिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों द्वारा शव  नहीं लेने पर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित
बुध विहार में प्लास्टिक कचरा गोदाम में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले...
लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची