असर खबर का - जन सुविधाओं का खुला ताला, आमजन कर सकेंगे उपयोग

34 लाख के चार सुलभ शौचालयों का महापौर ने किया लोकार्पण

असर खबर का - जन सुविधाओं का खुला ताला, आमजन कर सकेंगे उपयोग
इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था।

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 आधुनिक सुलभ शौचालयों का लोकार्पण किया गया। महापौर मंजू मेहरा व उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरैशी ने  थर्मल चौराहा, नयापुरा स्टैडियम स्थित शौचालय, एमबीएस हॉस्पिटल व डीसीएम चौराहा क्षेत्रो में नवनिर्मित सुलभ शौचालयों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद महापौर व उप महापौर ने पार्षदों के साथ सभी शौचालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। महापौर ने बताया कि  इन आधुनिक सुलभ शौचालयों की निर्माण लागत लगभग 34 लाख रुपए है। यह आधुनिक शौचालय स्थानीय  निवासियों की मांग के आधार पर उनके उपयोग के लिए निर्मित किए गए है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अनूप कुमार, कौशल्या सैनी, निलोफर मंटू, हेमलता खींची और सुलभ शौचालय के व्यवस्था प्रभारी नंदमोहन झा सहित  कई लोग उपस्थित थे।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि शहर में आधुनिक शौचालय बनने के बाद भी उनका उद्घाटन नहीं होने से उपयोग नहीं हो पा रहा था। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। समाचार पत्र में 2 मार्च को पेज तीन पर ‘जन सुविधाएं तैयार, शुृरु नहीं कर रही सरकार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद निगम अधिकारियों ने उनके उद्घाटन की तैयारी की। महापौर व उप महापौर ने बुधवार को चार सुलभ शौचालयों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत