असर खबर का - सात सौ अवैध पोस्टर-बैनर हटाए

नगर निगम कोटा उत्तर ने की सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई

असर खबर का - सात सौ अवैध पोस्टर-बैनर हटाए

विज्ञापन दाताओं ने सार्वजनिक स्थानों फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल समेत कई जगह पर पोस्टर-बैनर लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है

कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से  क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से  लगे  होडिंग, पोस्टर्स व बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। पिछले 5 दिन में 7 सौ पोस्टर-बैनर हटाए और 54 लोगों के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। नगर निगम कोटा उत्तर के उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि  आयुक्त अशोक त्यागी के निर्देशानुसार कोटा  उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे होडिंग व पोस्टर्स  को  सार्वजनिक स्थलों व संपत्तियों से हटाया गया। साथ ही संपत्ति विरूपण को लेकर विज्ञापन दाताओं के  खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई गई। उपायुक्त सिसोदिया ने बताया कि पिछले 5 दिन में अब तक की गई कार्रवाई में  करीब 7 सौ अवैध होडिंग, कियोस्क,पोस्टर व बेनर हटाए जा चुके है। साथ ही 54 व्यक्तियों के  खिलाफ सार्वजनिक संपत्तियो पर अवैध रूप से होडिंग,बेनर लगाए जाने के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत शहर के विभिन्न थानों में एफआईआर के लिए परिवाद दिया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि इस प्रकार की  कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 15 अप्रैल के अंक में पेज 6 पर ‘पोस्टर  फ्लेक्स लगाकर शहर को किया बदरंग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि बड़ी संख्या में विज्ञापन दाताओं ने सार्वजनिक स्थानों फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल समेत कई जगह पर पोस्टर-बैनर लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है। उस समय निगम अधिकरियों ने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई की जानकारी दी थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और शहर को बदरंग करने वालों पर शिकंजा सका है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं