जगमंदिर का कराया जा रहा जीर्णोद्धार

60,0000 रुपए की लागत से कराया जा रहा काम

 जगमंदिर का कराया जा रहा जीर्णोद्धार
नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब के बीच स्थित जगमंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिस पर करीब 60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे।

कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब के बीच स्थित जगमंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।  जिस पर करीब  60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर विकास न्यास के अधिकारियों ने बताया कि तालाब के बीच से जगमंदिर में बने गार्डन का काफी समय से रखरखाव नहीं हो रहा था। जिससे उसकी दुर्दशा हो रही थी। लेकिन अब न्यास द्वारा जग मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके तहत जगमंदिर के गार्डन की साफ. सफाई और उसके अंदर व बाहर रंग रोगन कराया जा रहा है। उसकी छतरीयों को ठीक किया जा रहा है । जग मंदिर की एक छतरी पर रंग रोगन होने से वह दूर से ही नजर आने लगी है ।

न्यास अधिकारियों के अनुसार जगमंदिर के साथ ही किशोर सागर तालाब की चारदीवारी पर भी रंग रोगन किया जाएगा। जिस पर करीब 60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे । किशोर सागर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां डबल डेकर नाव चलाने की भी योजना है। साथ ही तालाब के बीच में घोड़े भी लगाए जाएंगे । जिससे पानी के बीच में वह घोड़े फव्वारों के बीच फंसे हुए नजर आएंगे। जिसका काम करीब 4 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है । किशोर सागर तालाब के किनारे ही जैसलमेर की तर्ज पर सलीम सिंह की हवेली का भी निर्माण किया जा रहा है 4 मंजिला हवेली पर चढ़कर लोग किशोर सागर तालाब के आसपास के पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे । सलीम सिंह की हवेली को व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है । करीब 7.30 करोड़ रुपए की लागत से उसका काम चल रहा है। पहली मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें