लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति

भारतीय लोक संस्कृति की विविध छवियों को मंच पर ककिया साकार

लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
मालवीय नगर स्थित दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आओ झूमे गाएं’ में प्रकृति, ऋतु-सौंदर्य, लोकधुनों और शास्त्रीय संगीत का मनमोहक संगम देखने को मिला। संगीत गुरु राजीव भट्ट के निर्देशन व संगीत संयोजन में राग मेघ मल्हार, भीम पलासी आधारित वाद्य वृंद और लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर। प्रकृति, ऋतु-सौंदर्य, लोकधुनों और शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों से सजा दर्शक संस्था का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमआओ झूमे गाएंमालवीय नगर स्थित दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के मुख्य सभागार में उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। दर्शक संस्था, दर्शक कॉलेज एवं स्वरमय म्यूजिक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संपूर्ण निर्देशन संगीत गुरु राजीव भट्ट ने किया। कार्यक्रम की सभी संगीतमय रचनाओं का संगीत संयोजन एवं कंपोजिशन भी उन्होंने ही किया।

इस अवसर पर दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के सचिव लोकेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रकृति और ऋतु के सुरों से हुआ आगाज़ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति और मौसम पर आधारित सामूहिक गीतों से हुआ। इन गीतों के बोल कार्यक्रम की संयोजिका प्रोमिला राजीव ने लिखे, जबकि सभी रचनाओं को संगीत गुरु राजीव भट्ट ने अपनी मधुर धुनों से स्वरबद्ध किया।

इसके बाद राग मेघ मल्हार की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को सुरमय बना दिया और श्रोताओं को वर्षा ऋतु की मधुर अनुभूति से सराबोर कर दिया। लोकधुनों और वाद्य वृंद ने बांधा समां लगभग 30 कलाकारों द्वारा राग भीम पलासी पर आधारित वाद्य वृंद की प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा का प्रभावशाली परिचय दिया। छोटे और बड़े लोकगीतों की सजीव प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की विविध छवियों को मंच पर साकार किया।

Tags: dance

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें