सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें

अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराने की रणनीति पर कर रही काम

सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में एचपीसीएल और एचआरआरएल अधिकारियों के साथ सरकारी भूमि लीज पर देकर 300 से अधिक पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रगति की समीक्षा की। 80 हजार करोड़ रुपये की राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को राज्य की अर्थव्यवस्था, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन के लिए अहम बताते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

लखनऊ। राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को समाजवादी पार्टी (सपा) अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिंदुत्व वाले नैरेटिव की धार कुंद करने के लिए इस्तेमाल करेगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार बनने के बाद अयोध्या को 'सियाराम धाम' के रूप में विकसित करेंगे और 'अयोध्यावासियों के अधिकारों की पुनर्स्थापना' करेंगे। राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को एक महत्वपूर्ण संदेश मान रहे हैं। 'सनातन मान', 'आस्था-श्रद्धा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल इस बात का संकेत है कि सपा अब हिंदू धार्मिक नैरेटिव से दूरी बनाकर चलने के बजाय उसमें अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराने की रणनीति पर काम कर रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि, “सपा अब अपने पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक फॉर्मूले से आगे बढ़कर भाजपा के हिंदुत्व नैरेटिव को काउंटर करने के लिए मंदिर दान विवाद को जमीनी अभियान में शामिल कर रही है। पार्टी विधानसभा और बूथ स्तर पर होने वाले सम्मेलनों के जरिए चंदा चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।रणनीतिकारों का मानना है कि यह मुद्दा सामाजिक न्याय के एजेंडे को मजबूती देगा और भाजपा समर्थकों के बीच सेंधमारी का अवसर देगा। सपा सामाजिक न्याय के साथ-साथ भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वाले मजबूत पक्ष पर भी चोट करना चाहती है।

सपा पीडीए सम्मेलनों के जरिए गांव-गांव तक यह मामला पहुंचाएगी। समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, आगरा और बलिया में पीडीए पंचायतें और ट्रेनिंग कैंप कर चुके हैं। अगला कैंप 3 जुलाई को लखनऊ में होगा। पार्टी राष्ट्रीय सचिव और सांसद राजीव राय ने कहा कि कार्यक्रमों का मकसद लोगों को संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। जब मामला जनता की आस्था और सार्वजनिक धन का हो तो हर आरोप की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वाहिनी के हजारों कार्यकर्ता घर-घर जाकर अयोध्या में क्या हो रहा है, इस पर चर्चा कर रहे हैं।

चंदा चोरी के मुद्दे पर मुखर होकर अखिलेश यह साफ संकेत देना चाहते हैं कि सपा केवल पीडीए तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि हिंदू मतदाताओं में भी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। यह बयान केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरे चुनावी संकेत और रणनीतिक उद्देश्य छिपे हैं।

Read More चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल

Tags: voters

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें