कोटा उत्तर वार्ड 27 - आवारा कुत्तों से परेशान लोग, वार्ड में बरसों से कर रहे पार्क की मांग

पार्षद बदला लेकिन मांगें अभी भी अधुरी

कोटा उत्तर वार्ड 27 - आवारा कुत्तों से परेशान लोग, वार्ड में बरसों से कर रहे पार्क की मांग
दिन और रात के समय सड़क पर घूमते ये कुत्ते कई बार बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं।

कोटा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 27 में हाल के दिनों में कई विकास कार्यों से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार से वार्ड का चेहरा बदलने लगा है। पार्षद की सक्रियता और निगम की पहल से लंबे समय से अटकी कई समस्याएं सुलझाई गई हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जहां एक ओर विकास कार्यों ने जिंदगी आसान बनाई है, वहीं दूसरी ओर कुछ मुद्दे अब भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां वार्ड में सबसे बड़ी समस्या आवारा कुत्तों की है, जिनकी बढ़ती संख्या से आमजन, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना खतरा बना रहता है। इसके अलावा पार्क निर्माण की अधूरी मांग भी स्थानीय लोगों के लिए मायूसी का कारण है। निवासियों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए हरियाली भरा पार्क आवश्यक है, ताकि वे सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें। लोगों की अपेक्षा है कि नगर निगम शेष मांगों पर भी शीघ्र ध्यान देकर वार्ड को पूर्ण विकसित स्वरूप प्रदान करे।

वार्ड का एरिया
मॉडल टाउन, आदर्श कॉलोनी, तिलक कॉलोनी, विवेकानन्द कॉलोनी, सुरपिन होटल, मिलिट्री का क्षेत्र शामिल है।

चलाएं कुतों को पकड़ने का अभियान
वार्डवासियों का कहना है कि यहां आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन और रात के समय सड़क पर घूमते ये कुत्ते कई बार बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए।
- कौशल किशोर सोनी, वार्डवासी

पार्क बनाने की मांग अभी भी अधूरी
वार्ड में पार्क बनाने की मांग अब भी अधूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क का होना बेहद जरूरी है। पार्क न होने से बच्चों को खेलने की सुरक्षित जगह नहीं मिल पाती और बुजुर्गों को भी टहलने के लिए स्थान की कमी खलती है। वार्डवासी चाहते हैं कि नगर निगम जल्द से जल्द पार्क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए।
- गोविंद, वार्डवासी

Read More असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम

आवागमन सुगम, हो रही सफाई
वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। पार्षद द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नालियों और चैंबरों की समय-समय पर सफाई करवाई जाती है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या नहीं होती। वार्ड के मुख्य रास्तों पर नई सड़क का निर्माण भी हाल ही में करवाया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है और लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिला है। इसके अलावा, पार्षद ने वार्डवासियों की सुविधा के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बनवाया है। पहले यहॉं इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी।
- प्रो. राज कुमार उपाध्याय, वार्डवासी

Read More हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल

इनका कहना है
वार्ड में मेरे द्वारा कई विकास कार्य करवाए गए है। वार्डवासीयों को वार्ड में कोई समस्या नही आए इसके लिए प्रयास में रहता हू, कुछ कार्य बाकी है उन्हें भी जल्द पुरा करवा दिया जाएगा।
- नंदकिशोर शर्मा, पार्षद

Read More शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समय सकारात्मक बातचीत चल रही है।...
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर
जिला प्रशासन : हुनर को मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका, चर्म प्रशिक्षण के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन
मेकेदाटू बांध विवाद पर तमिलनाडु-केंद्र आमने-सामने, मुख्यमंत्री विजय ने PM को पत्र लिखकर जताई नाराजगी