कोटा दक्षिण वार्ड 47 - क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर राहगीरों को दे रहे दर्द , नालियों को मरम्मत की दरकार

कचरा गाड़ी सब जगह नहीं आती

कोटा दक्षिण वार्ड 47 - क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर राहगीरों को दे रहे दर्द , नालियों को मरम्मत की दरकार

वार्ड के नजदीक स्थित नाले से कई बार दुर्गंध आती है।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 47 में विकास के कार्य करवाने के लिए पार्षद ने अपनी आवाज निगम की बोर्ड बैठकों में मुखर की है, लेकिन विकास की बात की जाए तो केवल सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी तो रोज आती है और साफ-सफाई भी होती है, लेकिन कचरा गाड़ी वार्ड के मुख्य रोड तक ही आती है, जिसके चलते कचरा गाड़ी का हॉर्न सुनाई नहीं देता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है और कचरा घरों में ही रखा रह जाता है। वार्ड के लोगों ने बताया कि वार्ड के नजदीक स्थित नाले से कई बार दुर्गंध आती है। साथ ही कई बार जलीय जानवर इसमें से निकलकर घरों की दहलीज तक आ जाते हैं, जिससे भय का माहौल बना रहता है। वार्डवासी मोहसिन, योगेश कुमार, दिनेश सहित अन्य ने बताया कि वार्ड में विकास की बात की जाए तो नालियों की मरम्मत व निर्माण और सीसी रोड का निर्माण हुआ है। वहीं पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव 
वार्ड में रहने वाले दिलशाद, अब्दुल व नरेश कुमार ने बताया कि हमारे वार्ड में बच्चों के खेलने व वार्डवासियों के घूमने के लिए पार्क नहीं होना मुसीबत का कारण बना हुआ है। क्योंकि बच्चों को खेलने के लिए अन्य वार्डों के पार्क या अन्य जगहों पर ले जाना पड़ता है। साथ ही वार्ड में निगम का सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण वार्डवासियों को पास के ही सामुदायिक भवन में मांगलिक सहित अन्य कार्य करने पड़ते हैं। कई बार एक ही सामुदायिक भवन होने के कारण एडवांस बुकिंग हो जाती है, जिसके चलते अन्य जगह पर जाना पड़ता है। इससे आने-जाने में समय व्यर्थ खर्च होता है और आर्थिक तंगी की मार भी झेलनी पड़ती है।

वार्ड का एरिया
बंजारा कॉलोनी, आधी(मस्जिद एवं आरपीएस कॉलोनी के मध्य वाला हिस्सा), साजीदेहड़ा आधा(नारायण दास का अट्टा, शिव चौक, किशोरपुरा, पुलिस थाना, पुलिस क्वार्टर, थाने के साथ लगा हुआ साजीदेहड़ा का भाग) क्षेत्र शामिल है।

रात को हादसों का खतरा
वार्ड की कुछ गलियों में बने सीसी के स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात्रि के समय टूटे स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण कई बार हादसा होने का डर बना रहता है।

Read More कोटा रोज 70 क्विंटल गन्ना रस पी रहा, भीषण गर्मी में मीठी राहत का बना सहारा

नालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त
वार्ड में बनी हुई सीसी की नालियां कुछ जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके चलते इनमें से गंदा पानी बहता रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही नालियों की गहराई व चौड़ाई कम होने से भी परेशानी होती है।

Read More करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला

इनका कहना है
हमारी गली में कचरा गाड़ी नहीं आती है, मुख्य मार्ग पर ही कचरा गाड़ी रुक जाती है। इस कारण कई बार हम लोग कचरा डालने से वंचित रह जाते हैं।
- कारूलाल, वार्डवासी

Read More असर खबर का : अब फिटनेस के लिए झालावाड़ जाने की जरूरत नहीं, कोटा में ही एटीएस

वार्ड में साफ-सफाई तो प्रतिदिन होती है, पर वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए और वार्डवासियों को मॉर्निंग वॉक के लिए अन्य वार्डों के पार्कों में जाना पड़ता है। इससे बच्चों को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- हरेंद्र कुमार, वार्डवासी

वार्ड में पार्क व सामुदायिक भवन बनाने के लिए अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। साथ ही क्षतिग्रस्त नालियों व अन्य विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिलने के कारण विकास कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सलीना शेरी, वार्ड पार्षद 

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
आईटी क्षेत्र में मंदी के चलते HCL Technologies के शेयर 11% लुढ़क गए, जिससे सेंसेक्स 756 अंक और निफ्टी 198...
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी