कोटा दक्षिण वार्ड 67 : सीवरेज के चैंबर और नालियों के टूटे ढक्कन बने परेशानी, बिजली के झूलते तारों से हादसे का डर

पार्क में उगी घास, घूमने वाले परेशान

कोटा दक्षिण वार्ड 67 : सीवरेज के चैंबर और नालियों के टूटे ढक्कन बने परेशानी, बिजली के झूलते तारों से हादसे का डर
नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 67 में पार्षद द्वारा विकास के कार्य तो करवाए गए व पार्षद निगम की बैठक में समय-समय पर वार्ड में विकास के लिए आवाज भी मुखर करते हैं। लेकिन वार्ड की अंबेडकर बस्ती व कॉम्पीटिशन कॉलोनी के लोग अभी तक विकास की बाट देख रहे हैं। वहीं वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर लोगों के लिए परेशानी व बाइक सवारों को दर्द दे रहे हैं। वहीं वार्ड की अंबेडकर बस्ती के लोगों ने बताया कि हमारे यहां पर नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

वार्ड की टीचर कॉलोनी में रहने वाले रामबाबू व गोविंद ने बताया कि हमारी तरफ कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है व नालियों की सफाई भी होती है। वार्ड की गलियों में वार्डवासियों ने मनमर्जी से ऊंचे सीसी के डिवाइडर बना लिए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सीवरेज के चैंबर दे रहे दर्द
वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब आवागमन में लोगों के लिए परेशानी व दर्द का कारण बने हुए हैं। बाइक सवार नितेश कुमार ने बताया कि वार्ड की तंग गलियों में डाली गई सीवरेज लाइन अब हमारे लिए दुविधा का कारण बनी हुई है। वार्ड की नालियों के टूटे व अधूरे ढक्कन बाइक सवार व पैदल चलने वालों के लिए रात्रि में परेशानी का कारण बने हुए हैं।

पार्क बदहाली का शिकार
वार्ड में स्थित पार्क बदहाली के शिकार हो रहे हैं। बारिश की वजह से घास बड़ी-बड़ी हो रही है। पार्क में घूमने के लिए आए रामदयाल ने बताया कि पार्क की घास बड़ी होने की वजह से इसमें से कभी-कभी जलीय जानवर घर तक आ जाते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More साल के अंत तक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा पानी

घरों के पास झूलते विद्युत तार
वार्ड की अंबेडकर बस्ती में लंबे समय से विद्युत तार घरों के पास से गुजर रहे व नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

Read More  बड़ा सवाल - कहां गायब हो रहा पानी, इतना पानी की 31 लाख की आबादी पले, यहां तो 15 लाख में भी पानी का टोटा

वार्ड का एरिया
वार्ड में टीचर कॉलोनी सेक्टर 01 व 02, रंगविहार, कम्पीटिशन कॉलोनी, अंबेडकर बस्ती कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र वार्ड के अंतर्गत आते हैं।

Read More दो पल के सुकून का मिटा दिया नामो-निशां, जानें पूरा मामला

इनका कहना
वार्ड में कचरा गाड़ी आती है पर समय पर नहीं आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में सीवरेज के चैंबर व नालियों के टूटे ढक्कन परेशानी का कारण बने हुए हैं।
- भैरूलाल

वार्ड के पार्क में घास बड़ी-बड़ी हो रही है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घरों के पास से विद्युत के तार झूल रहे हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- राजूलाल

वार्ड की अंबेडकर बस्ती में सफाई होती है। वार्ड में सीवरेज लाइन के चैंबर को ठीक करने के लिए ठेकेदार को बोल रखा है। नाले का काम खत्म होते ही चैंबर ठीक करने का काम चालू कर दिया जाएगा। पार्क की घास को एक-दो दिन में कटवा दिया जाएगा।
- भानू प्रताप सिंह, पार्षद 67

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव