बाजार तैयार, दौ सौ करोड़ के कारोबार की आस

नवरात्रा से विजयादशमी तक चलेगी खरीदारी, अबूझ मुहूर्त के लिए चल रही एड़वास बुकिंग

बाजार तैयार, दौ सौ करोड़ के कारोबार की आस
दुपहिया, चौपहिया वाहन, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खरीदारी की धूम।

कोटा। श्राद्ध पक्ष के दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही इन दिनों बाजार में खरीदारी की रौनक शुरू हो गई है । इस बार नवरात्रा से लेकर विजयादशमी दो सौ करोड़ रुपए के कारोबार की आशा लगाई जा रही है। नवरात्रा उत्सव के लिए बाजार में खरीदारों आना शुरू हो गया है। जिससे व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है साथ इस बार व्यापारी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। व्यापार महासंघ महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रा की शुरुआत अच्छी होने की आस है। विजयादशमी के अबूझ मुहूर्त पर 200 करोड़ का कारोबार होने की संभावना वहीं करीब ढाई से तीन सौ करोड़ का व्यापार दीपावली तक होने की आस है इसकी एड़वास बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्रा स्थापना और दशहरा के अबुझ मुहूर्त को लेकर इन दिनों शोरूम पर लोग गाड़ियों की बुकिंग करा रहे है। दुपहिया, चौपहिया वाहन, फर्र्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की अबझू मुहूर्त के लिए बुकिंग करा रहे। शहर में नवरात्र स्थापना के बाद खरीदारी में तेजी आएगी। । इस बार दीपावली तक अच्छे व्यापार की आस लगाई जा रही है। 

दुपहिया व चौपहिया वाहनों की हुई बुकिंग
शहर के विभिन्न दुपहिया, चौपहिया शोरूम पर नवरात्रा की स्थापना को लेकर गाड़ियों की एडवास बुकिंग शुरू हो गई है। दुपहिया वाहन शो रूम के मैनेजर एस के जागिड ने बताया कि  करीब 300 से अधिक दुपहिया बिक्री आसा है। अभी करीब 100 से अधिक वाहन बुक हो चुके है।  वहीं 100 से अधिक चौपहिया वाहन, आॅटो रिक्शा, टैÑक्टर, ई रिक्शा, बाइक  एड़वास बुकिंग हो गई। 

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दिखने लगी भीड़
व्यवसायी सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि शहर के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी की पूछ परख शुरू हो गई है। लोग नवरात्रा और दशहरा के शुभ मुहूर्त के लिए सामानों की एडवास बुकिंग करा रहे है । घरों को सजाने के लिए झूमर, विद्युत लाइट की दुकानों पर अब भीड़ नजर आने लगी। हालांकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है इसलिए लोग एडवास बुकिंग ही करा रहे है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय