असर खबर का: साजीदेहड़ा का आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन फिर हुआ शुरू

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगाई अतिरिक्त जेसीबी मशीन

असर खबर का: साजीदेहड़ा का आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन फिर हुआ शुरू
साजी देहड़ा स्थित आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन के बंद होने का मुद्दा दैनिक नव’योति ने उठाया था। 16 मई के अंक में पेज 5 पर ‘ एक को संभाल नहीं पा रहे, नया कर रहे तैयार, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि निगम द्वारा 5 करोड़ के आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन को नहीं संभाल पाए। जिससे वह बंद हो गया है। जबकि निगम द्वारा दूसरा ट्रांसफर स्टेशन ट्रांसोर्ट नगर में भी बनाया जा रहा है। उसके शुरु होने पर भी वही समस्या होगी। उसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए और ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था सुधारने के बाद इस ट्रांसफर स्टेशन को फिर से चालू कर दिया।

कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में लम्बे समय से बंद पड़ा आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन एक बार फिर से चालू हो गया है। उससे कचरे का परिवहन होने लगा है। साजी देहड़ा स्थित धार का अखाड़ा के पास नगर निगम का आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन काफी समय से बंद था। वहां से कचरे का परिवहन नहीं हो रहा था। यहां आने वाले कचरा नयागांव में नगर विकास न्यास के खाली भूखंड पर डाला जा रहा था। यहां से कचरे का परिवहन ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा डालने में कंटेनर के सीसी रोड से आगे तक जने में आ रही परेशानी को देखते हुए बंद किया था। लेकिन अब फिर से उस आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर कोटा दक्षिण क्षेत्र का कचरा ट्रॉलियों व टिपरों से आ रहा है। साथ ही वहां से कचरा कंटेनरों के माध्यम से हाईजनिक तरीके से नांता स्थित निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। ट्रेचिंग ग्राउंड में कंटेनरों से कचरा डालने में जो समस्या आ रही थी। नगर निगम ने उसका समाधान करते हुए कचरे को वहां से हटाने के लिए एक अतिरिकत जेसीबी मशीन लगा दी है।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि साजी देहड़ा स्थित आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन के बंद होने का मुद्दा दैनिक नव’योति ने उठाया था। 16 मई के अंक में पेज 5 पर ‘ एक को संभाल नहीं पा रहे, नया कर रहे तैयार, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि निगम द्वारा 5 करोड़ के आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन को नहीं संभाल पाए। जिससे वह बंद हो गया है। जबकि निगम द्वारा दूसरा ट्रांसफर स्टेशन ट्रांसोर्ट नगर में भी बनाया जा रहा है। उसके शुरु होने पर भी वही समस्या होगी। उसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए और ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था सुधारने के बाद इस ट्रांसफर स्टेशन को फिर से चालू कर दिया।

इनका कहना है
 साजी देहड़ा स्थित आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन से कचरे का परिवहन फिर से शुरू कर दिया है। इसके लिए ट्रेंिचंग ग्राउंड में आ रही समस्या का समाधान करते हुए वहां एक अतिरिक्त जेसीबी मशीन लगाई है। जब कंटेनर कचरा खाली करता है तो वहां से जेसीबी उसे पीछे की तरफ हटा देती है। साथ ही वहां 100 गुणा 100 मीटर का एक प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है। जिससे कंटेनर आसानी से मुड़ सके। - राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक