पायगा मोहल्ले में लाखों की लागत से बनी नई सड़क, कीचड़ से राहत मिलेगी

मोहल्लेवासियों ने लोकसभा अध्यक्ष और मंत्री के समक्ष रखी मांग

पायगा मोहल्ले में लाखों की लागत से बनी नई सड़क, कीचड़ से राहत मिलेगी

नगर पालिका ने पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखाड़ कर नया सड़क मार्ग बनवाने का काम लगभग पूरा होने में है

सुकेत। नगर पालिका ने पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखाड़ कर नया सड़क मार्ग बनवाने का काम लगभग पूरा होने में है। यह सड़क 4.85 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाई जा रही है। हाल ही में लोकसभा स्पीकर ओमबिरला और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सुकेत दौरे के दौरान मोहल्लेवासियों ने शिकायत की थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका ने पुरानी खस्ताहाल इंटरलॉकिंग सड़क की जगह नई सड़क बनवाने के लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार के जरीए इसका निर्माण कार्य चालु करवाया जो अंतिम चरणों में है। नई सड़क बनने से मोहल्लेवासियों को गंदगी, कीचड़ से राहत मिलेगी। 

यह कहा संवेदक ने 
संवेदक ने बताया कि इंटरलॉकिंग बिछ रही थी, तब यहां पानी भरा रहता था। जिससे कीचड़ हो जाता था लोगों को निकलने में समस्या होती थी। राहगीर,दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते थे, लोकसभा स्पीकर ओमबिरला एवं मंत्री मदन दिलावर के सुकेत दौरे के दौरान शिकायत की थी। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर रोड का नवनिर्माण करवाया गया है, जिसकी लगात करीबन 4.85 लाख की लागत से यह सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है।
- विकास चौहान, संवेदक।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना