सांसद को लोकसभा में बोलने नहीं देना लोकतंत्र के लिए खतरनाक, पहली बार सत्ता पक्ष के कारण नहीं चली संसद

चिकित्सा मंत्री एवं जिले के प्रभारी परसादी लाल मीणा ने की मीडिया से बातचीत

सांसद को लोकसभा में बोलने नहीं देना लोकतंत्र के लिए खतरनाक,  पहली बार सत्ता पक्ष के कारण नहीं चली संसद
पदयात्रा के बाद जब राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के संबंधों और 20000 करोड रुपए की राशि के बारे में जब सवाल पूछना चाहा तो उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया । संसद में एक सांसद को बोलने से रोकना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

कोटा।चिकित्सा राज्यमंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि संसद में एक सांसद को बोलने नहीं देना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है । संसद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्ता पक्ष के कारण संसद की कार्यवाही ठप रही । मंत्री परसादी लाल मीणा ने यह बात मंगलवार को कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कही । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली करीब 4000 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक  पदयात्रा की उससे केंद्र की मोदी सरकार घबराई हुई है ।  पदयात्रा के बाद जब राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के संबंधों और 20000 करोड रुपए की राशि के बारे में जब सवाल पूछना चाहा तो उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया । यहां तक कि तीन बार लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में और व्यक्तिगत मिलकर आग्रह करने के बाद भी उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। संसद में एक सांसद को बोलने से रोकना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

 उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार का राहुल गांधी पर बस नहीं चला तो उन्होंने षड्यंत्र रचकर सूरत की एक कोर्ट से पुराने मामले में जो कि बहुत बड़ा मामला नहीं था उसमें अधिकतम दो साल की सजा दिलवाई और उसके बाद अगले ही दिन बिना फैसले की कॉपी आए लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी। उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर दिया । चिकित्सा मंत्री ने आरोप लगाया कि संसद के इतिहास में पहली बार इतना कमजोर लोकसभा अध्यक्ष बने हैं जो सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस तानाशाही नीति के खिलाफ कांग्रेसी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है और लगातार विरोध करते रहेगी । पूरा विपक्ष इस मामले में एकजुट हो गया है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में वापस पुराने ढर्रे पर लाकर पहुंचा देगी । 

डॉक्टरों की हड़ताल के मामले में उन्होंने कहा कि डाक्टरों की मांग मान ली गई है और प्राइवेट डॉक्टरों के हड़ताल पर सहमति बन गई जिससे हड़ताल खत्म हो गई है और बुधवार से सभी डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे ।  कांग्रेस के संगठन प्रभारी जीआर खटाना ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को दबाया जा रहा है उसे लोकतंत्र खतरे में है और ऐसी राजनीति देश के लिए अच्छी नहीं है । कांग्रेस के सांगोद से विधायक भरत सिंह ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर तंज कसा और कई आरोप लगाए । पत्रकार वार्ता के बाद परसादी लाल मीणा ने अधिकारियों की बैठक लीष सर्किट हाउस में आयोजित अधिकारियों की बैठक में शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ,जिला कलेक्टर ओपी बुनकर, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता सक्सेना ,एडीएम प्रशासन राजकुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ स्थित कालीसिंध बांध के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू। बांध की सुरक्षा...
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल