अब फटका मशीन करेगी पॉलिथीन से कचरा अलग

डीएलबी ने कोटा दक्षिण निगम में भेजी मशीन : आने के बाद से अभी तक नहीं हुआ उपयोग

अब फटका मशीन करेगी पॉलिथीन से कचरा अलग

डीएलबी की ओर से कुछ समय पहले ही नगर निगम कोटा दक्षिण के लिए एक फटका मशीन भेजी गई है। वह मशीन निगम के गैराज में रखी है। इस मशीन का उपयोग पॉलिथीन से कचरा अलग करने में किया जाएगा। कोटा दक्षिण निगम में ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं होने से अभी तक इस फटका मशीन का उपयोग नहीं हो सका है।

कोटा । कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगर निगम में कर्मचारी तो नहीं लगाए जा रहे हैं। जबकि संसाधनों की भरमार की जा रही है। जिन मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा है वे भी निगम को भेज दी गई है। अब पॉलिथीन से कचरा अलग करने के लिए नगर निगम कोटा दक्षिण को फटका मशीन डीएलबी से भेजी गई है। कोटा में पहले जहां एक ही नगर निगम थी। उस समय में सफाई से लेकर अन्य संसाधनों की इतनी अधिक कमी थी कि आवश्यकता पड़ने पर संसाधन तक उपलब्ध नहीं हो पाते थे। फिर चाहे सीवर मशीन हो या ट्रेक्टर ट्रॉली। टिपर हो या अन्य वाहन। लेकिन दो नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण बनने और दोनों में कांग्रेस के बोर्ड बनने के बाद निगम में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। छोटे से छोटे संसाधन से लेकर बड़ी से बड़ी मशीनों तक की उपलब्धता निगम में है। वह भी  इतनी अधिक कि उनका उपयोग तक नहीं हो पा रहा है। नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तो कई संसाधन क्रय किए गए हैं। वहीं स्वायत्त शासन विभाग(डीएलबी) की ओर से भी मशीनें व संसाधनों को लगातार भेजा जा रहा है। हालत यह है कि उन मशीनों को रखने के लिए निगम के गैराज में जगह तक नहीं है। 

कोटा दक्षिण में भेजी फटका मशीन
डीएलबी की ओर से कुछ समय पहले ही नगर निगम कोटा दक्षिण के लिए एक फटका मशीन भेजी गई है। वह मशीन निगम के गैराज में रखी है। इस मशीन का उपयोग पॉलिथीन से कचरा अलग करने में किया जाएगा।  यह काम ट्रेचिंग ग्राउंड में किया जाना है। लेकिन  कोटा दक्षिण निगम में तो ट्रेचिंग ग्राउंड ही नहीं है। ट्रेचिंग ग्राउंड नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के नांता में है। कोटा दक्षिण निगम में ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं होने से अभी तक इस फटका मशीन का उपयोग तक नहीं हो सका है। 

ऐसे काम करेगी यह मशीन
जिस तरह से गेहूं और मोटे अनाज को साफ करने के लिए बड़े चलने का उपयोग किया जाता था। उसी तरह से कचरे से पॉलिथीन अलग करने का काम करेगी फटका मशीन। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर से रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा निकल रहा है जिसे ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। उस कचरे में सभी तरह का कचरा शामिल है। जिसमें पॉलिथीन भी है। उस कचरे से पॉलिथीन को अलग व साफ करने का काम फटका मशीन करेगी। इस मशीन  को ट्रेचिंग ग्राउंड में  लगाया जाएगा। इस मशीन में तीन तरह की जालियां लगी हुई हैं।  इस मशीन में  कचरे को डाला जाएगा। जिसके चलने पर वह तेज गति से हवा फेकेगी। जिससे एक जाली में ठोस कचरा  अलग होकर गिरेगा।  दूसरी जाली में पॉलिथीन साफ होकर गिरेगी। तीसरी जाली में अन्य कचरा अलग हो जाएगा।  इसके बाद उस साफ पॉलिथीन को फैक्ट्रियों में भेज जाएगा। जिसका उपयोग सीमेंट बनाने व अन्य काम में लिया जा सकेगा। साथ ही पॉलिथीन से नालियां जाम होने की समस्या का भी समाधान होगा। 

कोटा उत्तर में भी आएगी ऐसी मशीन
निगम अधिकारियों के अनुसार अभी तो डीएलबी ने एक फटका मशीान कोटा दक्षिण निगम में भेजी है। इसी तरह की एक मशीन कोटा उत्तर निगम मं भी आने की संभावना है। 

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

इनका कहना है
डीएलबी से कुछ समय पहले एक फटका मशीन कोटा दक्षिण निगम को भेजी गई है। यह कचरे से पॉलिथीन को अलग कर साफ करने का काम करेगी। ट्रेचिंग ग्राउंड कोटा उत्तर निगम में होने से इसे वहां स्थापित किया जाएगा। हालांकि अभी इसका उपयोग नहीं हो सका है। शीघ्र ही इसे काम में लिया जाएगा। 
-ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता, नगर निगम कोटा दक्षिण 

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा