हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

जयपुर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा के लिए हावडा-जोधपुर एवं यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर। हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा के लिए हावडा-जोधपुर एवं यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार हावडा-जोधपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 9 दिसंबर को हावडा से रात 11 बजे रवाना होकर 11 दिसंबर को जयपुर स्टेशन पर सुबह 5 बजे आगमन व 5.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.50 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पं.दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना सिटी, डेगाना, रेन, मेडता रोड, गोटन व पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यशवन्तपुर-अजमेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 10 दिसंबर को यशवन्तपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे आगमन व रात 8 बजे प्रस्थान कर रात 10.30 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में यहलंका, धर्मवरम, ताटिचेर्ला, गुटंकल, वाडी, कलबुर्गी, सेलापुर,  कुर्डुवाडी, दौंड़, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी , वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत