राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से सम्मिलित

राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के साथ समारोह की शुरुआत जोश और उत्साह के माहौल में हुई। कार्यक्रम में कुल 317 महिला कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ ले रही हैं।

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के साथ समारोह की शुरुआत जोश और उत्साह के माहौल में हुई। कार्यक्रम में कुल 317 महिला कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ ले रही हैं, जिनमें 76 दूरसंचार तथा 241 जनरल ड्यूटी महिला कांस्टेबल शामिल हैं, जो आज से पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से सम्मिलित हो रही हैं।

डीजीपी के परेड निरीक्षण के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल, RPA निदेशक संजीब कुमार नार्जरी, अतिरिक्त निदेशक शंकर दत्त शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित हैं। राजस्थान पुलिस में नारी शक्ति को एक नया दमखम मिला है। पुलिस सेवा के लिए तैयार यह महिला शक्ति समर्पण, अनुशासन और गौरव का प्रतीक बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद इस...
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा
मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की