नौ ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

2.30 लाख रुपए व दो एड्रॉयड मोबाइल जब्त

नौ ग्राम स्मैक सहित एक  गिरफ्तार
पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा।  नांता पुलिस ने सोमवार देर रात को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए स्मैक  ले जाते हुए  एक व्यक्ति को  गिरफ्तार कर उसके पास से नौ ग्राम स्मैक जब्त की। साथ ही दो लाख तीस हजार रुपये, परिवहन में प्रयुक्त  स्कूटी तथा दो एड्रॉयड मोबाईल फोन भी जब्त किए । पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।  पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की ब्रिकी, परिवहन करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा गश्त के दौरान डाबी रोड मेंढ़की पाल बालाजी तिराहा नांता पर नाकाबंदी कर रहे थे। उसी दौरान  डाबी की तरफ से एक स्कूटी आती  दिखी,  पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर स्कूटी चालक तिराहे से पहले ही वापस मुड़कर जाने लगा। संदेह होने पर  एसआई एवं थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा  ने पुलिस जाप्ता द्वारा स्कूटी चालक का पीछा  कर डिटेन किया तथा वापस मुडकर जाने का कारण पूछा।   वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । फिर उसने बताया कि उसकी पेन्ट की जेब में स्मैक होने के कारण  पुलिस के डर से वापस मुडकर जा रहा था। वह भीमगंजमंडी कोटा का रहने वाला है व  नाम भारत अरोडा़ उर्फ राहुल पंजाबी है। पुलिस ने  तलाशी ली तो उसकी पेंट की दाहिनी जेब में  9 ग्राम  स्मैक मिली तथा पेंट की बांयी जेब में दो एड्रॉयड मोबाईल फोन मिलें। उसकी  स्कूटी  की सीट को उठाकर चैक किया तो डिग्गी में दो लाख तीस हजार रुपये मिले।  यह राशि उसने स्मैक बेचने से प्राप्त होना बताया। आरोपी  भारत अरोडा उर्फ राहुल पंजाबी के खिलाफ धारा 8/21,25,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट मुकदमा दर्ज कर   गिरफ्तार किया गया।   

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण