फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा सात दिन से लापता

कोटा में रहकर कर रही थी नीट की तैयारी

फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा सात दिन से लापता
टेस्ट देने की कहकर पीजी से निकली थी।

कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के लापता होने तथा आत्महत्या करने के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले जनवरी से अब तक फिजिक्सवाला के चार स्टूडेंट कोचिंग छोड़ कर लापता हो चुके हैं। अनंतपुरा थाना क्षेत्र से पिछले सात दिन से लापता हुई फिजिक्सवाला (पी डब्ल्यू) कोचिंग की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोचिंग छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी से  टेस्ट देने की कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने पर मकान मालिक रुकमनी बाई ने पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंंह पुत्री रविन्द्र सिंह निवासी थरु आडीह (दुबे टोला), हाटा कुशीनगर उप्र हाल गोबरिया बावड़ी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीजी में रह रही थी। छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी के घर से टेस्ट देने के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं आई है। कोचिंग छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई है।  छात्रा की उम्र करीब 20 साल कद पांच फुट तीन इंच है। उसने काली व लाल कलर की कोचिंग की टी-शर्ट पहने हैं तथा उसका शरीर मध्यम और गेहुंआ रंग है। कोचिंग छात्रा का मोबाइल बंद आ रहा है।

एएसआई उदय सिंह ने बताया कि छात्रा कोटा में अप्रैल-मई 2023 को आई थी। इससे पूर्व वह दूसरे स्थान पर किराए से रह रही थी, लेकिन वह कुछ दिनों से यहां गोबरिया बावड़ी में पीजी में रहने लगी थी। छात्रा की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। उसे तलाश किया जा रहा है।

चार माह में चार लापता 
जनवरी माह से अब तक फिजीक्सवाला कोचिंग के चार स्टूडेंट लापता हो चुके हैं। इनमें से एक स्टूडेंट का शव मिल पाया है जब कि दो को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। एक छात्रा अब भी लापता है। 

इनका कहना है
छात्रा की अटेंडेंस हमारे पास प्रोपर थी। छात्रा के बारे में पीजी वालों ने देरी से सूचना दी। इसके बाद हमने पुलिस में कंप्लेन दिलवाई। पैरेंट्स भी कोटा आ गए हैं। हमारी टीम भी पूरी तरह से छात्रा की खोजबीन में लगी है। 
-दिनेश (एचआर), फिजिक्सवाला कोचिंग कोटा  

Read More 8.87 लाख खर्च, फिर भी बंद पड़ा कनवास सीएचसी का सोलर सिस्टम

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश