मंत्री शांति धारीवाल तीन शोरूम व होटल के मालिक लेकिन नहीं हैं खुद के नाम मकान और वाहन

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के पास कुल सकल सम्पति 4 करोड़ 45 लाख रुपए है।

 मंत्री शांति धारीवाल तीन शोरूम व होटल के मालिक लेकिन नहीं हैं खुद के नाम मकान और वाहन

कोटा उत्तर से नामांकन पत्र भरने वाले धारीवाल के पुत्र अमित की कुल सकल सम्पति 3 करोड़ 86 लाख रुपए है। इसमें से नकद के रूप में 2 लाख रुपए और बैंक में 12.50 लाख रुपए जमा हैं।

नवज्योति/कोटा। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल वैसे तो करोड़पति हैं और मंत्री रहते कई लोगों को मकान दिलाए हैं। लेकिन उनके खुद के नाम कोई मकान नहीं है। कोटा दक्षिण विधानसभा सीटों से कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले मंत्री शांति धारीवाल विधायक संदीप शर्मा से अधिक मालदार हैं। कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के पास कुल सकल सम्पति 4 करोड़ 45 लाख रुपए है। जिसमें से उनके पास नकदी के रूप में 1.50 लाख रुपए है। जबकि बैंक खाते में 1 करोड़ 28 लाख रुपए जमा है। उनके पास 20 किलो चांदी है जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। लेकिन उनके नाम कोई मकान नहीं है। जबकि उनके नाम पर जयपुर के मालवीय नगर में तीन शोरूम  हैं जिनकी कीमत 2. 28 करोड़ और कोटा में एक होटल है जिसकी कीमत 3.22 करोड़ रुपए है। उनके पास कोई वाहन भी नहीं है।

पिता से अधिक मालदार हैं पुत्र अमित धारीवाल
वहीं कोटा उत्तर से नामांकन पत्र भरने वाले धारीवाल के पुत्र अमित की कुल सकल सम्पति 3 करोड़ 86 लाख रुपए है। इसमें से नकद के रूप में 2 लाख रुपए और बैंक में 12.50 लाख रुपए जमा हैं। अमित के पास 1 किलो 600 ग्राम सोना  व 21 किलो चांदी है। जिनकी कुल कीमत 29 लाख 61 हजार रुपए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट