स्मैक तस्कर को पांच वर्ष का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला

25,000 रुपए जुर्माना

स्मैक तस्कर को पांच वर्ष का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
बटुए के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में से 12 ग्राम स्मैक मिली थी।

कोटा। स्मैक तस्करी के 6 साल पुराने मामले में शुक्रवार को विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात कोटा के न्यायाधीश ने आरोपी को पांच वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए  25,000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।   विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  17 सितम्बर 2020 को थाना सिमलिया कोटा ग्रामीण ने नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान एक शख्स को बाइक सहित डिटेन किया था। पुलिस ने उसका नाम पता पूछो तो  नाम बृजमोहन उर्फ बिरजू पुत्र चतुर्भुज  सिमलिया निवासी बताया।  आरोपी  बृजमोहन उर्फ बिरजू के पजामे से  एक  बटुआ मिला था। पुलिस ने बटुए को चेक किया तो उसके अंदर  पारदर्शी पॉलिथीन की थैली में  12 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया तो सामने आया कि आरोपी ने स्मैक मोखापाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह से खरीदी थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी  बृजमोहन के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व सह आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह  के विरुद्ध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। ट्रायल के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष की और से दस गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए और 64 दस्तावेज पेश किए  । न्यायाधीश ने  मामले में निर्णय देते हुए आरोपी बृजमोहन उर्फ बिरजू को 5 वर्ष के कठोर कारावास और रुपए 25,000 जुर्माने की सजा से दंडित किया। जबकि सह  आरोपी राजेन्द्र सिंह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना