अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें विद्यार्थी

कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के लोकपाल प्रहलाद दुबे से बातचीत

अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें विद्यार्थी

विवि की ग्रिवेंस सेल में समाधान न हो तो फिर विद्यार्थी लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं।

कोटा। विद्यार्थी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। निश्चित होकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रखे। किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे विश्वविद्यालय में बनी ग्रिवेंसेज सेल में शिकायत दर्ज कराएं। यदि, समाधान संतोषजनक न लगे तो फिर लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं। यह कहना है कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त लोकपाल प्रहलाद दुबे का। दुबे गवर्नमेंट कॉलेज कोटा में 2004 से 2019 तक प्रोफेसर से जुलोजी विभागाध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2019 में विभागाध्यक्ष से रिटायर्ड हुए हैं। पेश हैं नवज्योति से उनकी बातचीत के प्रमुख अंश...

- नवज्योति : लोकपाल के रूप में आपकी क्या प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
ए दुबे : विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करवाने की दिशा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का एक सेट प्रोसिजर होता है। उसी क्राइट एरिया के अनुसार कार्य करेंगे।
- नवज्योति : विवि में विद्यार्थी की कहीं सुनवाई न हो तो वे लोकपाल तक कैसे पहुंचें?
ए दुबे : विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर लोकपाल के बारे में आॅनलाइन जानकारी व ईमेल दिया होता है। उसके माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। हालांकि, विवि की ग्रिवेंस सेल होती है। पहले विद्यार्थी वहां सम्पर्क कर अपनी शिकायत दें, यदि वहां समाधान न हो तो फिर लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं। 
- नवज्योति : विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर लोकपाल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है?
ए दुबे : सभी विश्वविद्यालय लोकपाल से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइड पर ऑनलाइन करते हैं। प्रोसेज में होगा। विवि का अपना एक प्रोसिजर होता है। 
- नवज्योति : छात्रहित में आप क्या कदम उठाएंगे?
ए दुबे : छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए यूजीसी का एक सेट प्रोसिजर होता है। उसी के अनुसार कार्य करेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, देरी से संचालित होगी ट्रेन तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, देरी से संचालित होगी ट्रेन
उत्तर रेलवे के सनेहवाल - अमृतसर रेलखण्ड के जंडियाला स्टेशन पर किए जा रहे तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात...
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला, इस्कॉन-बेंगलुरु को घोषित किया राधा कृष्ण मंदिर का वैध मालिक 
सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे, कीमतों में बढ़ोतरी
अमेरिका से पैसे भेजने पर 5 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव, भारत को हो सकता है अरबों रुपए का नुकसान 
सात साल पुराने हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद
लखावा प्लांटेशन -1 से 8 तक में पौधों की गणना के हुए आदेश
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा