भरत सिंह पंचतत्व में विलीन : ईमानदार एवं बेबाक छवि के लिए जाने जाते थे कुंदनपुर, अंतिम संस्कार में अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद

पारदर्शी प्रशासन पर रहा विशेष जोर 

भरत सिंह पंचतत्व में विलीन : ईमानदार एवं बेबाक छवि के लिए जाने जाते थे कुंदनपुर, अंतिम संस्कार में अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद

सिंह ने पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला और ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण तथा पारदर्शी प्रशासन पर विशेष जोर दिया। 

सांगोद। राजस्थान की राजनीति में सत्य और सिद्धांत की मिसाल रहे, गांधीवादी विचारधारा के समर्थक तथा जननेता पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार रात निधन हो गया। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कोटा कांग्रेस कार्यालय लाया गया। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बाद में कुंदनपुर स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। जहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भरत सिंह चार बार सांगोद से विधायक रहे और अपनी ईमानदार एवं बेबाक छवि के लिए जाने जाते थे। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने कई बार अपनी ही सरकार की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाए। वर्ष 2003 से 2013 तक लगातार दो कार्यकाल तक दीगोद (सांगोद) से विधायक रहे और 2018 में चौथी बार विधानसभा पहुंचे। सांगोद क्षेत्र में शोक की लहर, पूर्व सीएम गहलोत समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अन्त्येष्टि में हुए शामिल

सरपंच से मंत्री तक का सफर
15 अगस्त 1950 को जन्मे भरत सिंह ने राजनीति की शुरूआत कुंदनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में की। इसके बाद विधायक, प्रधान और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पारदर्शी प्रशासन पर रहा विशेष जोर 
राजनीतिक जीवन के अंत में वर्ष 2023 में उन्होंने राज्य वन्यजीव बोर्ड से इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास ले लिया था। अपने अंतिम पत्र में उन्होंने जनता, समर्थकों और आलोचकों का आभार व्यक्त करते कहा था कि अब वरिष्ठ नेताओं को पीछे हटकर युवाओं को आगे आने का अवसर देना चाहिए। सिंह ने पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला और ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण तथा पारदर्शी प्रशासन पर विशेष जोर दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प