तीसरी आंख को उपचार की दरकार, बजट का इंतजार

थोक फल-सब्जी मंडी में दो माह से सीसीटीवी कैमरे खराब

तीसरी आंख को उपचार की दरकार, बजट का इंतजार

ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोटा। शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में काफी समय से 32 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से दुकानदार और ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थोक फल सब्जी मंडी में करीब 150 दुकानें है और हर माह करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। इसके बावजूद मंडी में सीसीटीवी कैमरों को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। मंडी प्रशासन की ओर से कैमरों की मरम्मत के लिए करीब ढाई लाख के बजट की फाइल कृषि निदेशालय को भेज रखी है। करीब दो माह बाद भी फाइल को बजट को हरी झंडी को नहीं मिल पाई है। इस कारण अभी तक कैमरे नहीं ठीक नहीं हो पाए हैं। 

मंडी परिसर की कैसे हो मॉनिटरिंग
जानकारी के अनुसार यह शहर की प्रमुख फल सब्जीमंडी है और इससे हजारों किसान एवं कई राज्यों के व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में थोक फलसब्जी मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके लिए मंडी के दुकानदारों की ओर राशि उपलब्ध कराई गई थी। करीब दो माह पहले सीसीटीवी कैमरे के पैनल को चूहे ने नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद सभी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। मंडी परिसर में चूहों की भरमार है। ऐसे में पैनल को चूहों ने खराब कर दिया है। इससे अब ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ढाई लाख का बना एस्टीमेट, मंजूरी के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार मंडी में लगे 32 कैमरों का संचालन एक पैनल के माध्यम से होता है। दो माह पहले चूहों ने पैनल के तारों को कुतर दिया था। इससे कैमरे बंद हो गए। मंडी प्रशासन ने पैनल को दिखवाया तो उसके ठीक करने के लिए ढाई लाख का खर्चा बताया गया। इसके बाद मंडी प्रशासन ने ढाई लाख का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय जयपुर को भेज दिया। अब दो माह बाद निदेशालय से इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में अभी तक कैमरे ठीक नहीं हो पाए है।

कैमरों के अभाव में वारदातों का खतरा
यहां सब्जी मंडी में वाहन चोरी का खतरा बना रहता है। मंडी में सुबह 3 बजे से ही किसान सब्जी लाने शुरू हो जाते है। किसान वाहनों को पार्किंग के अभाव में मंडी परिसर में ही इधर-उधर खड़े कर देते है। ऐसे में चोर मौका पाकर वाहन चोरी करने का प्रयास करते हैं। कुछ माह पहले एक किसान की  मंडी में खड़ी बाइक को अज्ञात जनों ने चोरी करने का प्रयास किया था। सही समय पर पता लगने के कारण चोर सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। हाड़ौती की सबसे बड़ी फल सब्जीमंडी होने के कारण यहां पर काफी संख्या में किसान अपना माल बेचने के लिए आते हैं। इसलिए यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों का शुरू होने बेहद जरूरी है। 

Read More भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

इनका कहना है
सुबह के समय मंडी में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान जेबकट भी घूमते रहते हैं। मंडी के कैमरे खराब होने से जेबकटी का अंदेशा ज्यादा बना रहता है। मंडी प्रशासन को जल्द से जल्द खराब कैमरों को ठीक करवाना चाहिए, ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हो।
- रामलाल मीणा, ग्राहक 

Read More जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत

मंडी में सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। तड़के साढ़े 3 बजे से मंडी में आवाजाही शुरू हो जाती है। हर पल अपराधिक घटनाओं को लेकर भय रहता है। सीसीटीवी कैमरे शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
- शब्बीर वारसी, थोक व्यापारी

Read More बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई

थोक मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चूहों के कारण इसका पैनल खराब हो गया था। कैमरों को ठीक करवाने का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय को भिजवा रखा है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने वाली है। इसके बाद कैमरे चालू हो जाएंगे।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल-सब्जी मंडी कोटा 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं