नगर निगम कार्यालय में आमजन के लिए नहीं है पीने का पानी

गर्मी शुरू होने के बाद भी पीने के पानी की है समस्या

 नगर निगम कार्यालय में आमजन के लिए नहीं है पीने का पानी

नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन स्थित हॉल में मंगलवार को शिविर लगा हुआ था। शिविर में बड़ी संख्या में लोग लोन से संबंधित कार्य के लिए आए थे। गर्मी अधिक होने से प्यास भी लगी। लेकिन निगम में वाटर कूलर बंद थे। जिससे इधर-उधर किसी से लेकर पीने के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।

कोटा । नगर निगम कार्यालय जो आमजन से जुड़ा विभाग है। जहां दिनभर में सैकड़ों लोग दूर सराज से आ रहे हैं। वहां गर्मी का मौसम शुरू होने के बावजूद आमजन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। कार्यालय में वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन न तो वे चालू हैं और न ही उनमें कूल पानी है। नगर निगम कोटा का भवन बने करीब 11 साल से अधिक का समय हो गया है। इस भवन को बनाते समय आमजन के लिए जन सुविधा व पीने के पानी की व्यवस्था का ध्यान तो रखा गया। इसके लिए हर फ्लोर पर दोनों तरफ एक-एक वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। वहां वाटर कूलर लगाए भी गए हैं। लेकिन वर्तमान में सभी फ्लोर के वाटर कूलर बंद हैं।  ग्राउंड फ्लोर पर नगर निगम कोटा उत्तर की महापौर के पास लगे वाटर कूलर में तो दोनों टोटियां ही गायब हैं। जिससे उसमें से आमजन पानी कैसे पी सकता है। इसी तरह से कहीं वाटर कूलर में नल तो लगे हैं लेकिन उनका बिजली कनेक् शन जुड़ा हुआ नहीं है। किसी में पानी की सप्लाई चालू नहीं है। यह हालत पूरे निगम कार्यालय के सभी वाटर कूलरों की है। 

शिविर में आए लोग भी हुए परेशान
नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन स्थित हॉल में मंगलवार को शिविर लगा हुआ था। शिविर में बड़ी संख्या में लोग लोन से संबंधित कार्य के लिए आए थे। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दूर दराज से थक कर आने के बाद भी वहां लोगों के लिए पीने का पानी नहीं था। शिविर में आए डीसीएम निवासी मंजूर अली ने बताया कि वे साइकिल से निगम में आए थ। वहां आते-आते थक गए। गर्मी अधिक होने से प्यास भी लगी। लेकिन निगम में वाटर कूलर बंद थे। जिससे इधर-उधर किसी से लेकर पीने के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।  दादाबाड़ी निवासी राजमल नागर ने बताया कि नगर निगम जहां रोजाना कई लोग आते हैं। वहां पीने के पानी की व्यवस्था तो होनी चाहिए। गर्मी में नगर निगम हर साल प्याऊ लगवाता था। लेकिन  निगम कार्यालय  में ही पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। 

सफाई व रिपेयरिंग हो रही
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम कार्यालय परिसर में सभी जगह पर वाटर कूलर पर्याप्त संख्या में लगे हुए हैं। अभी तक सर्दी होने से ये बंद थे। लेकिन अब गर्मी शुरू होने वाली है। ऐसे में सभी वाटर कूलरों की सफाई और रिपेयरिंग करवाई जा रही है। जल्दी ही सभी वाटर कूलर चालू करवा दिए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना हैकि निम कार्यालय ही नहीं शहर में कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में निगम द्वारा लगाए गए वाटर कूलरों की सफाई व मरम्मत का भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है। जिससे शहर में भी लोगों को शुद्ध  व शीतल जल मिल सके।   इधर नगर निगम कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा ने बताया कि वे वाटर कूलर चालू करवाने के लिए बुधवार को ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगी। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू