वन क्षेत्र में खुले आम हो रही है पेड़ों की कटाई, सरकार हर साल पौधारोपण के लिए करती है लाखों खर्च

लोग पेड़ों की अवैध कटाई कर जंगल साफ करने में लगे हुए

वन क्षेत्र में खुले आम हो रही है पेड़ों की कटाई, सरकार हर साल पौधारोपण के लिए करती है लाखों खर्च

राज्य सरकार के वन मंत्री द्वारा हर साले पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाता है, वहीं दूसरी ओर से कई लोग पेड़ों की अवैध कटाई कर जंगल साफ करने में लगे हुए हैं।

बूढ़ादीत। बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के वन विभाग क्षेत्र में धड़ल्ले के साथ अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बूढ़ादीत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसलाई व धनसुरी गांवों में अवैध रूप से नियमों को ताक पर रखकर वन क्षेत्र में पेड़ों कटाई की जा रही है। एक ओर तो राज्य सरकार के वन मंत्री द्वारा हर साले पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाता है, वहीं दूसरी ओर से कई लोग पेड़ों की अवैध कटाई कर जंगल साफ करने में लगे हुए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी हर वर्ष पौधारोपण अभियान चलाकर लाखों पौधे लगाने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हैं।  

वन विभाग के अधिकारी कुछ जनप्रतिनिधियों की मिली भगत से प्लांटेशन के नाम पर धनसुरी एवं बिसलाई गांव में सैंकड़ों बीघा के जंगल काटकर मोटी कमाई करने में जुटे हुए हैं। यहां रोज लकड़ी से भरे ट्रक खुले आम गुजरते हैं। इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो सुल्तानपुर वन विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। 
-हेमंत मीणा, जिला परिषद सदस्य, बिसलाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हर वर्ष ग्रीन कोटा के लिए पौधारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधों का रोपण करवाते हैं। अगर हमारे क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही एवं मिली भगत से जंगल को नष्ट किया जा रहा है तो इनके विरुद्ध उच्च अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। यदि अवैध जंगल कटाई को नहीं रोका गया तो वन मंत्री को लिखित में अवगत कराएंगे।
-देवेश भारद्वाज, भाजपा नेता, धनवां

इनका कहना है
 बिसलाई ग्राम में अवैध रूप से जंगल कटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पाया कि वहां पर लकड़ी कटाई की गई थी। जिसको जब्त किया गया। साथ ही धनसुरी गांव में प्लांटेशन का कार्य चल रहा है। फिर भी यदि जंगल कटाई अवैध रूप से की गई है तो उसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे। 
-मोनिका मीणा, रेंजर, वन विभाग, सुल्तानपुर  

Read More नगर निगम ने चांदपोल में बन रही मजार का निर्माण रोका : परकोटे से 5 मीटर तोड़ने का भी दिया आदेश, भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक हुए थे आमने-सामने

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार  रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार 
रावतभाटा मार्ग पर मुकुंदरा घाट में सवारियों से भरी रोडवेज बस सुरक्षा दीवार से टकराकर खाई में गिरने से बच...
स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पीएम मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार