आरएसी के संतरी को खुद की एके-47 से चली दो गोली, कंधे और सिर के पास से रगड़ते हुए निकली

प्रथम दृष्टया गलती से गोली चलना सामने आया, संतरी था ऑन डयूटी , संतरी की हालत स्थिर

आरएसी के संतरी को खुद की एके-47 से चली दो गोली, कंधे और सिर के पास से रगड़ते हुए निकली
दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक चली गोली से आरएसी संतरी घायल हो गया। संतरी के एके-47 को हैंडलिंग के दैरान अचानक गलती से एक के बाद एक दो गोली चल गई है, जो उसके कंधे और सिर के पास रगड़ खाते हुए निकल गई।

कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक चली गोली से आरएसी संतरी घायल हो गया। प्रथम दृष्टया सामने आया कि संतरी के एके-47 को हैंडलिंग के दैरान अचानक गलती से एक के बाद एक दो गोली चल गई है, जो उसके कंधे और सिर के पास रगड़ खाते हुए निकल गई। संतरी को तुरंत आरएसी के अधिकारियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया  है। वहां उसका उपचार जारी है।
 
पुलिस निरीक्षक भरोसीलाल मीणा ने  बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आरएसी बटालियन द्वितीय में रात को ड्यूटी पर तैनात संतरी रावताराम उम्र 25 साल बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र के निवासी की खुद की एके-47 से  अचानक से दो गोली चल गई। इससे गोली लगने से संतरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचा तो देखा कि संतरी के बाएं कंधे व सिर के पास दो गोलियां रगड़ खाते हुए निकल गई। गोली लगने से संतरी बेहोश था। संतरी को आसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। डिप्टी कमांडेट पवन जैन ने बताया कि आरएसी बटालियन  द्वितीय में तैनात संतरी रात को करीब दस से 11 बजे ड्यूटी पर चढ़ा था। डयूटी के दौरान लोडेड एके-47 के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक हैंडलिंग के दौरान एक के बाद एक दो गोली चल गई और संतरी घायल हो गया। संतरी को तुरंत निजी अस्पताल भेजा गया है।

 2018 में हुआ था भर्ती
संतरी बटालियन में वर्ष 2018 में कोटा में भर्ती हुआ था। अभी संतरी बेहोश है, फिलहाल मौका मुआयना से अचनाक गोली चलना ही सामने आ रहा है। घटना स्थल पर दो खाली कारतूस के खोल मिले हैं और 18 कारतूस एक-47 में लोडेड मिले थे। संतरी द्वारा बयान देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ड्यूटी पर रात को संतरी अकेला ही था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
सरकार ने डीजल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क 50 पैसे बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। विमान ईंधन...
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़