कोटा बैराज से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

पिता-पुत्र के बीच हुई थी कहासुनी

कोटा बैराज से  कूदकर युवक ने की आत्महत्या

दोपहर करीब दो बजे बाइक लेकर घर से निकला था ।

कोटा । कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में एक युवक ने कोटा बैराज से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को  बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।  पुलिस ने मामले में मृग दर्ज किया है और जांच की जा रही है। 

पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि दादाबाड़ी गुर्जर बस्ती निवासी सुखपाल उर्फ सतपाल गुर्जर (20) पुत्र जगरुप सिंह गुर्जर गुरुवार को  दोपहर में पिता से कहासुनी के बाद  घर से निकल गया । उसने बाइक  कुन्हाड़ी जाने वाले गेट पर खड़ी की और पैदल-पैदल चुंगा डालने वाले रास्ते की तरफ गया और  बैराज के स्टॉक वाले पानी में कूद गया। काफी समय बाद गार्ड को पानी में कुछ नजर आया तो वह नजदीक गया तो उसे युवक के डूबने की जानकारी मिली। उसने  पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम गोताखोर टीम को बुलाया  सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने व रात होने से अभियान को रोक दिया । शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को सुबह साढ़े दस बजे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

 दोस्त को दी थी फोन पर जानकारी 
 सीआई ने बताया कि सतपाल दूध का धंधा करता था तथा उसने अपने दोस्त को फोन पर पूरी बात बताते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद उसने परिजनों को बताया था, लेकिन परिजन उसे अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। काफी समय बीतने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई इसके बाद उसे तलाश किया जा रहा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर शहरों की सफाई रैंकिंग को लेकर हमला बोला। अलवर गंदगी से जूझ...
बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : चुनाव आयोग ने किया अधिकारियों का तबादला, हाल के वर्षों में सबसे व्यापक फेरबदल
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज