बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार वृद्ध पति-पत्नी को कुचला : आक्रोशित ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार वृद्ध पति-पत्नी को कुचला : आक्रोशित ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पादुकलां थाना पुलिस ने शवों को मेड़ता चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

बड़ायली। क्षेत्र में चल रहे बजरी के अवैध दोहन ने बाइक सवार वृद्ध दंपती की जान ले ली। कस्बे के बड़ायली- मेड़ता रास्ते पर मंगलवार सुबह बजरी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही बाइक को अचानक सामने देखकर चालक संतुलन नहीं संभाल सका। जब तक ब्रेक लगाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भंवर सिंह परिहार व उनकी पत्नी पुष्पा कंवर, निवासी भैंसड़ा कलां के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पादुकलां थाना पुलिस ने शवों को मेड़ता चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ायली सरपंच ठाकुर अभय सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार व तहसीलदार सहित टीम घटना स्थल पर पहुंचे व गुस्साए लोगो को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे दिलवाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद