टूटे तार से हादसा : डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणोें ने किया प्रदर्शन

करंट से 3 बाइक सवार जिंदा जले 

टूटे तार से हादसा : डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणोें ने किया प्रदर्शन

सूचना मिलने पर खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौके पर पहुंचे तथा उचित कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया।

नागौर। जिले के मुंदियाड़-कड़लू गांव के मार्ग पर करंट की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति कटवाकर पुलिस को सूचना दी। भावंडा एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी व जेठाराम देवासी एक बाइक पर मुंदियाड़ से कड़लू जा रहे थे। रास्ते में 11 हजार केवी बिजली का तार टूटा हुआ था। उसके संपर्क में आते ही तीनों झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है और तीनों के शव घटनास्थल पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मौके पर धरना दिया।

सूचना मिलने पर खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौके पर पहुंचे तथा उचित कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया। वहीं धरने पर मौजूद परिजनों ने मृतक परिवारों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व अजमेर डिस्कॉम के मूण्डवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग की। यही मांग सांसद हनुमान बेनीवाल ने की है। देर शाम तक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों व परिजनों के साथ मांगों को लेकर वार्ता जारी रही।

जताई संवेदना, मदद का आश्वासन
हादसे पर सांसद हनुमान बेनीवाल,पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा व विधायक रेवंतराम डांगा ने शोक जताया है। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद डॉ. मिर्धा ने पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 67 पदकों (42 स्वर्ण) के साथ लगातार दूसरी बार ओवरऑल खिताब...
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल     
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ