सेई सुरंग के गेट खोल जवाई बांध के लिए छोड़ा पानी

जवाईबांध तक पहुंचा सेई का पानी

सेई सुरंग के गेट खोल जवाई बांध के लिए छोड़ा पानी

सुमेरपुर जल संसाधन विभाग ने सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेई बांध की सुरंग के गेट खोलने की कार्यवाई को प्रारंभ की है। सेई का पानी मंगलवार को जवाईबांध में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सेई के जलग्रहण क्षेत्र में रिमझिम बारिश के चलते बांध के जल स्तर में इजाफ़ा हो रहा है। सोमवार को बांध का जल स्तर 654.79 एमसरएफ टी जल उपलब्धता के साथ 4.85 मीटर हो गया।

पाली। सुमेरपुर जल संसाधन विभाग ने सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेई बांध की सुरंग के गेट खोलने की कार्यवाई को प्रारंभ की है। सेई का पानी मंगलवार को जवाईबांध में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सेई के जलग्रहण क्षेत्र में रिमझिम बारिश के चलते बांध के जल स्तर में इजाफ़ा हो रहा है। सोमवार को बांध का जल स्तर 654.79 एमसरएफ टी जल उपलब्धता के साथ 4.85 मीटर हो गया। जल संसाधन विभाग के अधिक्षण अभियंता मदनसिंह जैतावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों से चर्चा कर और सेई सुरंग के गेट खोलने के निर्देश प्रदान किए। ताकि बांध में उपलब्ध जलराशि का समूचित प्रयोग हो और उसे सुरंग के माध्यम से जवाई में लाया जा सके। इलाके में हो रही रिमझिम बारिश से मौसम अनुकुल बना हुआ था। जवाई नदी चार्ज हो और आंशिक जल प्रवास चलता रहे। अधिक्षण अभियंता की मौजूदगी में सोमवार इनलेट पर जाकर सेई सुरंग के गेट खोलने की कार्रवाई शुरू की। श्रमिकों की सहायता से धीरे-धीरे गेट को उपर उठाया जाने लगा। देर शाम तक गेट खोलने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सेई का पानी सुरंग में प्रवेश कर गया। रात को सुरंग के माध्यम से पानी भीमाणा के पास स्थित आउटलेट पर पहुंच गया था तथा मंगलवार तक इसके जवाईबांध में पहुंचने की संभावना है। सेई से पानी का अपर्वतन शुरू होने से सेई के जलस्तर में प्रतिदिन इजाफा होगा। जवाई का जल स्तर सवेरे 924.85 एमसीएफ टी जल उपलब्धता के साथ 13.85 फीट दर्ज किया गया। 

गत वर्ष की तुलना में 57 दिन पहले खोला सेई का टनल, आज शाम तक पहुंचेगा जवाई में पानी-जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता मदनसिंह जैतावत ने बताया कि सेई बांध क्षेत्र में बारिश होने की वजह से सेई बांध में पानी की आवक को देखते हुए सेई बांध की टनल खोली गई है। सेई बांध में 4.85 मीटर का गेज होने पर टनल खोला गया। कनिष्ठ सहायक गणपत देवासी ने बताया कि सेई बांध का पानी जवाई बांध में आज शाम तक पहुंचेगा। सेई टनल के गेट सोमवार शाम 6 बजे खोले गए। उस समय सेई बांध का गेज 4.85 मीटर व जवाई बांध का गेज 13.85 फीट था। सेई बांध के टनल की बात करें तो गत वर्ष 12 सितंबर को दोपहर में टनल खोली गई थी और 2020 में 15 अगस्त को ही अच्छी बारिश की वजह से सेई बांध टनल के गेट खोल दिए थे, लेकिन गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 57 दिन पहले सेई के टनल खोले गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत