वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, सीएम भजनलाल समेत इन दिग्ग्जों ने लिया हिस्सा

जयपुर में वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन

वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, सीएम भजनलाल समेत इन दिग्ग्जों ने लिया हिस्सा

जयपुर में वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 10वें संस्करण में 15 हजार से अधिक लोगों ने दौड़ लगाई। हरमनप्रीत कौर और प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने मैराथन की शुरुआत की। नंद घर पहल के तहत प्रतिभागियों की दौड़ को बच्चों के पोषण पैक में परिवर्तित किया गया।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में वेदांता ङ्क्षपक सिटी हाफ मैराथन (वीपीसीएचएम) के 10वें संस्करण में रविवार को 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन और वीपीसीएचएम 2025 की इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर हरमनप्रीत कौर ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।  

वेदांता के माध्यम से नंद घर के बच्चों के लिए एक लाख पौष्टिक भोजन पैकेट जुटाए गए। यह नंद घर पहल वेदांता की प्रमुख सामाजिक परियोजना है, जो देशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों के स्वस्थ और पोषित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में काम करती है। इस पहल के तहत प्रतिभागियों द्वारा दौड़े गए प्रत्येक किलोमीटर को नंद घर के बच्चों के लिए एक 'पोषण पैक' या न्यूट्रिशन सप्लीमेंट में परिवर्तित किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से विकसित नंद घर परियोजना बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक बाल शिक्षा प्रदान करती है वहीं महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर भी उपलब्ध कराती है। 16 राज्यों में 10 हजार से अधिक नंद घर संचालित है। 

इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि एक स्वस्थ भारत के लिए जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। आज का दिन इसलिए विशेष है क्योंकि हर धावक द्वारा उठाया गया हर कदम एक बच्चे के पोषण में योगदान देता है। राजस्थान हमारे नंद घर मिशन का केंद्र है, और हम राज्य में 25 हजार नंद घर विकसित करने के लक्ष्य के साथ इसे और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि प्रत्येक बच्चे और प्रत्येक महिला को पोषण, शिक्षा और अवसर प्राप्त हो सके।

Read More असर खबर का : एमबीएस अस्पताल में सुविधाओं के विकास को लेकर संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश

हरमनप्रीत कौर ने कहा हजारों लोगों को सिफर फिटनेस के लिए नहीं बल्कि एक ऐसे उद्देश्य के लिए दौड़ते देखना बेहद प्रेरणादायक है जो पूरे भारत के नंद घरों में बच्चों के जीवन को छूता है। जब खेल एक सकारात्मक परिवर्तन की शक्ति बन जाता है, तो उसकी प्रभावशीलता और बढ़ जाती है। मैं वेदांता ङ्क्षपक सिटी हाफ मैराथन का हिस्सा बनकर और अभियान का समर्थन करके गर्व महसूस करती हूँ।

Read More केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में होगा जारी, दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित

मैराथन में 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में बबलू सिसोदिया विजेता रहे जबकि वर्सीराम द्वितीय और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग में उजाला विजेता रही, जबकि कुमारी पारुल द्वितीय और भूमि नेगी तीसरे स्थान रही। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पवन कुमार विजेता रहे जबकि हुकुम सिंह द्वितीय और संकेत कादयान तीसरे स्थान रहे। महिला वर्ग में सलोनी पहले और उषा शर्मा दूसरे जबकि ममता चौधरी तीसरे स्थान रही। इस अवसर विजेता धावकों ने बताया कि वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन दौडऩा सच में एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव था। 

Read More शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित