नीट का पेपर बेचने की आशंका में कांस्टेबल डिटेन : साथियों से पूछताछ, सूचना पर एक दिन पूर्व सक्रिय हो गई थी एसओजी

मोबाइल डेटा से खुला फर्जीवाड़े का राज

नीट का पेपर बेचने की आशंका में कांस्टेबल डिटेन : साथियों से पूछताछ, सूचना पर एक दिन पूर्व सक्रिय हो गई थी एसओजी
चैटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और डिजिटल लेन-देन से स्पष्ट हुआ कि ये लोग पहले से रेकी कर ऐसे अभ्यर्थियों को निशाना बनाते थे, जो नीट जैसी परीक्षाओं में असफल होने के डर से लालच में आ सकते थे।

राजसमंद। जयपुर एसओजी की टीम ने आयोजित नीट की परीक्षा का पेपर बेचने की सूचना पर राजसमंद से एक कांस्टेबल को हिरासत में लिया है। अब कांस्टेबल से पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा होगा कि उसने पेपर बेचा या नहीं। कांस्टेबल वर्तमान में जयपुर मेट्रो में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल हरदास पूनिया नाथद्वारा में किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद वह राजसमंद पुलिस लाइन मेंमित्रों से मिलने के लिए पहुंचा था।

इस बीच, उसका पीछा कर रही एसओजी टीम ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर धर दबोचा। हालांकि एसओजी ने मामले में अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल ने अपने दो साथियों के साथ अभ्यर्थी छात्र और उसके माता-पिता को गुरुग्राम बुलाया था। पेपर देने का झांसा देकर उन्हें घंटों एक स्थान पर बैठाए रखा और पैसों का दबाव बनाने लगा। संदेह होने पर पीड़ित परिवार ने सीधे एसओजी से संपर्क किया। 

मोबाइल डेटा से खुला फर्जीवाड़े का राज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। चैटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और डिजिटल लेन-देन से स्पष्ट हुआ कि ये लोग पहले से रेकी कर ऐसे अभ्यर्थियों को निशाना बनाते थे, जो नीट जैसी परीक्षाओं में असफल होने के डर से लालच में आ सकते थे। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह की जड़ें राजस्थान के कई जिलों से जुड़ी प्रतीत हो रही हैं। राजस्थान एसओजी ने बताया कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित ठगी का हो सकता है। आरोपियों के पास से कोई असली पेपर नहीं मिला है, यानी छात्र-परिवार को केवल झांसा देकर ठगने की मंशा थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के मुंडका में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात कार-जैकर आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार किया है।...
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार
सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन