गंगापुर सिटी : चोर गैंग फिर सक्रिय, पूर्व विधायक ने पुलिस पर जताया रोष

रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 छार्रा रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

  गंगापुर सिटी : चोर गैंग  फिर सक्रिय, पूर्व विधायक ने पुलिस पर जताया रोष
वर्तमान में पूरे गंगापुर सिटी शहर में चोर गेंग सक्रीय है। रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 छार्रा रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

 गंगापुर सिटी। वर्तमान में पूरे गंगापुर सिटी शहर में चोर गेंग सक्रीय है। रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 छार्रा रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया। पुलिस विभाग से पहुँचे एएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि मकान मालिक महेश गुर्जर सुबह करीब 3 बजे जब जागा तो देखा की कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। मैंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा हुआ था। सामान बिखरे पड़े हुए थे।

इसके बाद मैंने तुरंत परिवार के सदस्यों को जगाया। अलमारी में से चोरों ने एक सोने का गुलीबंद, एक चाँदी की कनकती 1 किलो बजनी, एक जोड़ी चाँदी के अडका-टडका, एक सोने का हार, एक सोने की चैन, एक सोने का जंतर, 10 सिक्के चाँदी के, दो जोड़ी कड़ी 3 किलो वजनी चाँदी की, 1 किलिप 250 ग्राम वजनी चाँदी की, 4 चाँदी की माला, 4 चाँदी की अंगूठी व 155000/- रूपये नकद सहित लाखों के सामान चोर चुराकर ले गए। शाम करीब 4 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर, आरसी गुर्जर महुकलाँ घटना स्थल पहुँचे। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पुलिस विभाग अधिकारीयों से दूरभाष पर वार्ता कर रोष व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जाहिर की। जिस प्रकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि लाइयन ओर्डर पूर्ण तरीके से खराब हो चुका है। पुलिस के नाक नीचे से चोर चोरी को अंजाम दे रहे है। पुलिस महकमा हाथ पर हाथ दरे बैठे हुए है। इसलिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तुरंत प्रभाव से चोरों को पकड़कर चुराया हुआ माल बरामद कर कानून व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक